फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Daughters will show their strength in Asian Championship

Panipat News: एशियन चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी बेटियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Daughters will show their strength in Asian Championship
बापौली। एशियन चैंपियनशिप में जिले के जलालपुर प्रथम गांव स्थित वॉलीबॉल नर्सरी की चार बेटियां दम दिखाएंगी। इनका चयन बंगलुरु में आयोजित ट्रायल में एशियन चैंपियनशिप के कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप 30 अप्रैल से दो मई को बंगलुरु में हुआ था। खिलाड़ियों के चयन पर जिला खेल विभाग और वॉलीबॉल नर्सरी के संचालक स्कूल में खुशी का माहौल है। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार और स्कूल के चेयरमैन राजेश शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

वॉलीबॉल कोच सन्नी चौधरी ने बताया कि खेल विभाग द्वारा जलालपुर प्रथम गांव स्थित नवज्योति स्कूल में खेल नर्सरी चल रही है। इसमें पानीपत समेत प्रदेश के कई जिलों की खिलाड़ी अभ्यास कर रही हैं। नर्सरी की खिलाड़ियों ने बंगलुरु के साईं नेताजी सुभाष साउथन सेंटर में 30 अप्रैल से दो मई तक वॉलीबॉल टीम के लिए ट्रायल लिया गया। जिसमें नर्सरी की खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 18 वर्ष आयु वर्ग में गोयला खुर्द गांव की प्रेरणा रावल और 20 वर्ष आयु वर्ग में सोनीपत के समस्तपुर गामड़ा गांव निवासी मोनिका, यूपी बागपत के सूजती गांव निवासी तन्नु राठी और दिल्ली निवासी खुशी का चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों खिलाड़ी जलालपुर प्रथम गांव के नवज्योति मॉडल स्कूल की महिला वॉलीबॉल खेल नर्सरी में लगातार अभ्यास कर रही हैं। वे अब एशियन चैंपियनशिप के कैंप में भाग लेंगी।
विज्ञापन

सन्नी चौधरी ने बताया कि इससे पूर्व भी खेल नर्सरी की दो खिलाड़ियों का दो बार एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन हो चुका है। चार महिला खिलाड़ी खेल कोटे से यूपी पुलिस में चयनित हुई हैं। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार व नॉर्थ रेलवे में कार्यरत मोनी ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed