फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Daughters' solid strength, first three places occupied

90.21 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Daughters' solid strength, first three places occupied
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी हो गया। पानीपत जिला 90.21 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश का औसत परीक्षा परिणाम 87.08 प्रतिशत रहा। चरखी दादरी 90.85 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहले और रेवाड़ी 90.30 प्रतिशत सहित दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

पानीपत जिले में 11916 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 10749 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 905 परीक्षार्थियों का कंपार्टमेंट आया है। परीक्षा में बैठे कुल विद्यार्थियों में से 5272 छात्राओं और 5477 छात्रों ने सफलता हासिल की है। परीक्षा में पास होने की जानकारी मिलते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। साथियों और उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया।
विज्ञापन

जिले की टॉप-3 सूची में लड़कियों का दबदबा रहा। टॉप-3 में सभी छह विद्यार्थियों में लड़कियां शामिल हैं। कोई भी लड़का टॉप-3 में स्थान नहीं बना पाया। टॉप-3 सूची में राजकीय कन्या वमा विद्यालय मडलौडा की छात्रा आशी शर्मा 490 अंकों के साथ जिले में टॉपर रहीं। गुरु रामदास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की छात्रा अर्शदीप कौर 489 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। विक्टर पब्लिक स्कूल कृष्ण नगर की तीन छात्राएं किरण मलिक, खुशी और कोमल वर्मा एवं राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल जाटल रोड सौंधापुर चौक की छात्रा श्वेता ने संयुक्त रूप से 487 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की बेटियों ने न केवल टॉप सूची में जगह बनाई, बल्कि पास प्रतिशत में भी लड़कियों का दबदबा रहा। परीक्षा में बैठीं 5671 लड़कियों में से 5272 लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा पास की, जिसका प्रतिशत 92.96 रहा। 6245 लड़कों में से 5477 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनका पास प्रतिशत 87.70 रहा। प्रदेशभर में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.51 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 83.96 रहा।

परीक्षा परिणाम में पानीपत बेशक प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा लेकिन जिले का कोई विद्यार्थी प्रदेश की टॉप-3 सूची में स्थान नहीं बना पाया। इसका मलाल जिले के टॉपर विद्यार्थियों में देखने को मिला। जिले में टॉपर रहीं छात्राओं आशी शर्मा, अर्शदीप कौर, किरण मलिक, खुशी आदि ने बताया कि जहां उन्हें जिले की टॉपर बनने पर खुशी है, वहीं प्रदेश की टॉप लिस्ट में नाम न आने पर मलाल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed