फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Damage control of BJP leaders on the trouble in the house meeting

सदन की बैठक में हुई फजीहत पर भाजपा नेताओं का डैमेज कंट्रोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Damage control of BJP leaders on the trouble in the house meeting
पानीपत। सांसद संजय भाटिया लघु सचिवालय देर रात तक विधायक प्रमोद विज, विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा जि - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम सदन की बैठक में शहरवासियों की समस्याओं को लेकर सभी पार्षद भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे। जिससे शहर की सरकार की फजीहत हुई। इस पर भाजपा संगठन डैमेज कंट्रोल में जुट गया। सभी पार्षदों को लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय में बुधवार शाम बैठक के लिए बुलाया गया। इस बैठक में सांसद, विधायक समेत सभी पार्षद, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी भी मौजूद रहे। ये बैठक शाम करीब 6 से लेकर रात करीब 10 बजे तक बंद कमरे में चली।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा नेताओं ने पार्षदों की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दे और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्हें नसीहत दी कि आपस में नहीं लड़ना चाहिए। अगर अधिकारी उनकी बात नहीं मानते तो उनके खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए न कि आपस में। भाजपा नेताओं ने पार्षदों से एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल करते हुए कहा कि अगर कोई भ्रष्टाचार कर रहा है तो उसकी शिकायत उनके पास लाएं। वे खुद उन पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

इन बातों का सार्वजनिक न करें। इससे शहर की सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इस दौरान निगम सदन की बैठक पार्षद पतियों की एंट्री को मान्य कर दिया गया। इस्तीफा वापस लेने के लिए पार्षद लोकेश नांगरू को मनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि बाद में विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड बांटे, हर वार्ड से एक हजार आदमी लाने हैं
इस दौरान भाजपा नेताओं ने गुरु तेग बहादुर के प्रकाश उत्सव पर सभी पार्षदों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शहर के लोगों को लाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पार्षदों को निर्देश कि हर वार्ड से कम से कम एक हजार लोग लाने होंगे। इसके लिए पूरी तैैयारियां अभी से की जाएं। इस दौरान सभी पार्षदों को निमंत्रण तक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed