फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Daksh Malik selected for Asia camp in Kabaddi

Panipat News: दक्ष मलिक का कबड्डी में एशिया कैंप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Daksh Malik selected for Asia camp in Kabaddi
पानीपत। कुटानी गांव के दक्ष मलिक का कबड्डी में एशिया कैंप के लिए चयन हो गया है। जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। दक्ष ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दस पदक हासिल किए है। साथ ही उन्होंने हाल ही में उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

वह राजाखेड़ी गांव में मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच राजेश मलिक के पास कबड्डी के गुर सीख रहे हैं। वह सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर पसीना बहा रहे हैं। दक्ष के पिता राजेश मलिक किसान और मां नीलम गृहिणी है। वह डॉ. आरके स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र है। 28 अक्टूबर को बहरीन में आयोजित होने वाले कैंप में वह हिस्सा लेने वाले हैं। कोच राजेश मलिक ने बताया कि दक्ष उनके पास पिछले पांच साल से कबड्डी का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने उनके पिता की सलाह पर उन्हें कबड्डी में अभ्यास कराना शुरू किया था। शुरुआती दिनों में संघर्ष कर वह जल्द ही एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में लग गए। जिसके बाद उन्होंने आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि वह बड़े ही साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। परिवार की ओर से खेलों को लेकर उन्हें हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

खिलाड़ी दक्ष मलिक ने बताया कि उनकी कबड्डी खेल में ही सबसे अधिक रूचि थी। जिसके लिए उन्होंने अपने पिता से इस बारे में बात की। जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें राजाखेड़ी गांव में मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच राजेश मलिक के पास कबड्डी अभ्यास के लिए भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने कोच के मार्गदर्शन से ही इस मुकाम को हासिल किया है। वर्तमान में दक्ष मलिक कैंप में अपना बेहतर खेल प्रदर्शन करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed