फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चिंता, पांच डॉक्टर हुए संक्रमित पीएमओ ने सीएमओ से फील्ड के मांगे डॉक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
d
पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में डॉक्टरों की कमी हो गई है। जिन डॉक्टरों पर लोगों को कोरोना से बचाने का जिम्मा है, वे खुद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सिविल अस्पताल के पांच डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनके अलावा दो स्टाफ नर्स समेत 10 अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमित हैं। जब तक संक्रमित डॉक्टरों की रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती है, वे इलाज नहीं कर सकते हैं। अब पीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान ने सिविल सर्जन से सीएचसी-पीएचसी में तैनात डॉक्टर मांगे हैं, जो मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ वैक्सीनेशन में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की डॉ. एकता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास और डॉ. अमित कुमार समेत पांच डॉक्टर संक्रमित हो गए हैं। जिससे सिविल अस्पताल में मात्र 26 डॉक्टर बचे हैं। इनमें से भी पांच डिप्टी सिविल सर्जन, एक पीएमओ और एक सिविल सर्जन हैं, जिन पर प्रशासनिक कार्यों का जिम्मा है। मरीजों का इलाज करने के लिए मात्र 19 डॉक्टर ही हैं। अस्पताल में कुल 36 डॉक्टर हैं, लेकिन इनमें पांच डॉक्टर बगैर वेतन के छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में सीधे 10 डॉक्टरों की एक साथ कमी पड़ गई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में 30 बेड, 26 पर हैं मरीज
सिविल अस्पताल को कोरोना वार्ड में बदला गया है। सिविल अस्पताल में 30 बेड पर ऑक्सीजन है। इनमें से 26 बेड भर चुके हैं। अब पांच बेड ही बचे हैं। आने वाले समय में यहां पर बेड की समस्या गहरा सकती है। फिलहाल सरकार ने सभी डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों को शहर नहीं छोड़ने के आदेश
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ कर्मचारियों को शहर नहीं छोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी डॉक्टरों को आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएचसी और पीएचसी से डॉक्टरों को बुलाएंगे : सिविल सर्जन
लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जहां डॉक्टरों की कमी होगी, वहां डॉक्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
-डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed