{"_id":"607de7df8ebc3e8da778664f","slug":"d-panipat-news-knl677226172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 397 मरीज मिले, मॉडल टाउन के प्रॉपर्टी डीलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 397 मरीज मिले, मॉडल टाउन के प्रॉपर्टी डीलर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा है। सोमवार को कोरोना से एक प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई। दूसरी ओर अब तक के सबसे ज्यादा 397 संक्रमित केस सामने आए। पिछले पांच दिन में संक्रमण के रिकॉर्ड 1368 केस आ चुके हैं और संक्रमण के मामलों में पानीपत प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अब कोरोना के हर रोज औसतन 240 से अधिक केस मिल रहे हैं। इन पांच दिनों में कोरोना ने 9 लोगों की जान ले ली है।
सोमवार को मिले संक्रमितों में से ज्यादातर को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। सोमवार को मॉडल टाउन के 58 वर्षीय हरीश कुमार की कोरोना से मौत हो गई। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके फेफड़ों में संक्रमण था। जन सेवा दल के सदस्यों ने असंध रोड स्थित शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया। वह दो बेटों और एक बेटी को अपने पीछे छोड़ गए हैं। परिवार में बेटी की शादी की तैयारियां चल रहीं थी। कोरोना ने परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया। शिवपुरी श्मशान में अब तक कोरोना से दिवंगत हुए 209 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया, इनमें से जिले के 182 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया है।
बड़े कर रहे हैं बच्चों को संक्रमित
सोमवार को कोरोना के 397 केस मिले हैं। इनमें से 45 रोगी ऐसे हैं, जिनकी आयु 15 साल से कम हैं। 10 रोगी ऐसे हैं जिनकी आयु 8 वर्ष से कम हैं। परिवार के बड़े, बच्चों को भी कोरोना संक्रमित कर रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य से बड़े ही खिलवाड़ कर रहे हैं। सोमवार को 40 परिवारों के 200 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
78 संक्रमितों का पता भी नहीं कहां गए
स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती वो 78 लोग भी बन चुके हैं, जो कोरोना संक्रमित होने के बाद से फरार हो गए हैं। इनका अब तक पता नहीं है कि ये लोग कहां चले गए हैं। 10 संक्रमित लोग तो पिछले 2 दिन में लापता हुए हैं। ये संक्रमित लोग जिले में संक्रमण को और भी अधिक गंभीर बना सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे दी है।
जिले के 250 परिवार कोरोना से पूर्ण रूप से संक्रमित
जिले के 250 परिवार पूर्ण रूप से संक्रमित हो चुके हैं। इनके 1000 से अधिक सदस्यों घरों में आइसोलेट हैं। ऐसे में कोरोना के खिलाफ जागरूकता ही एकमात्र बचाव है।
3938 को लगाई गई वैक्सीन, लक्ष्य से 18 फीसदी पीछे रहा वैक्सीनेशन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन डे मनाया। सोमवार को 48 केंद्रों पर 4800 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभाग लक्ष्य से 18 प्रतिशत पीछे रह गया। विभाग ने 3938 को टीके लगाए। सोमवार को वैक्सीनेशन डे में 2808 को पहली और 1130 को दूसरी डोज लगाई गई है। सोमवार को जिले में 44 हेल्थ वर्कर्स, 26 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 से 59 के उम्र वर्ग 2166 लोगों और 1342 बुजुर्गों को टीका लगाया गया है। अब तक 107094 डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। इनमें से 96 हजार 611 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है।
1290 लोगों के लिए सैंपल, एक दिन में 600 सैंपल की आ रही रिपोर्ट
सोमवार को 1290 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। एक दिन में 600 सैंपल की रिपोर्ट ही आ रही है। अब 4 हजार लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। ये लोग अब भी घरों में आइसोलेट हैं। सिविल सर्जन ने लैब की क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्यालय में पत्र लिखा है। अब तक जिले में कोरोना के 14787 केस मिल चुके हैं। इनमें से 2193 एक्टिव केस हैं। 12334 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक 182 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
जो कोरोना संक्रमित हैं, वे घबराएं नहीं। खुद को आइसोलेट करें। लोग मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। कोरोना से बचाव की दिशा में प्रयास करें।
डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन, पानीपत