फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

बिल्डर का अपहरण कर बदमाशों ने मांगी पांच लाख रंगदारी, पुलिस लेकर पहुंची पत्नी, दो काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
d
बरसत रोड स्थित लक्की टेंट हाउस की दुकान के सामने से शुक्रवार सुबह साढे़ 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने कार सवार बिल्डर का अपहरण कर लिया। बदमाश उसे एक ऑफिस में लेकर गए। मारपीट कर उससे पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। बिल्डर ने पत्नी को फोन कर रुपये लाने के लिए कहा। पत्नी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। डीएसपी मुख्यालय ने टीम गठित की और साइबर सेल की मदद से किला थाना पुलिस ने बदमाशों के कार्यालय में दबिश दी। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। बिल्डर को सुरक्षित बदमाशों के कब्जे से छुड़वा लिया गया।
विज्ञापन

विजय नगर निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह शेड बनाने का काम करता है। हाल ही में उसका समालखा के पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली की फैक्टरी में शेड बनाने का काम चल रहा है। वह शुक्रवार सुबह 10 बजे घर से साइट पर जाने के लिए निकला था। उसने नूरवाला से होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर से समालखा जाने का रूट लिया। वह बरसत रोड पर लक्की टेंट हाउस की दुकान के सामने पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर दो युवक सोनू खजूरिया और चेतन आए। जिन्होंने बाइक उसकी कार के आगे रोककर फोन पर बात कराने के लिए शीशा उतरवाया। शीशा उतारते ही सोना नामक युवक ने फोन पर बात की और कार्यालय आकर मिलने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। इसी रंजिश में सोनू और चेतन ने पिस्तौल निकाली और उसकी ही गाड़ी में अपहरण कर उसे बनियो वाले श्मशान घाट के पास पीर वाली गली में सोना नामक युवक के कार्यालय में ले गए। जहां पर सोना, सोनू उर्फ प्रवीन और पांच से छह अन्य युवक मिले। जिन्होंने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी, मना करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

रुपये लाने के लिए पत्नी को फोन किया, पत्नी ले आई पुलिस
शिव कुमार ने बताया कि बदमाशों के रुपये मांगने के बाद उसने अपनी पत्नी के नंबर पर फोन किया और सोना के कार्यालय में पांच लाख रुपये लेकर आने की बात कही। घर पर पत्नी ने पहले शिव कुमार के छोटे भाई संजय को घटना के बारे में जिक्र किया। संजय आनन-फानन में सोना के कार्यालय पहुंचा। जहां सभी बदमाश हाथ में हथियार लेकर बैठे हुए थे। डरकर संजय वापस आ गया। इसी बीच पत्नी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस को साथ लेकर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सोना, सोनू खजूरिया को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दे चुके धमकी
शिव कुमार ने बताया कि आरोपी सोना पहले भी चार से पांच बार उसे जान से मरवाने की धमकी दे चुका है और फिरौती मांग चुका है, लेकिन अब तक उसकी सिर्फ फोन पर बात हुई थी। इसलिए उसने गंभीरता से नहीं लिया और न ही पुलिस में शिकायत दी। अब घटना घटित होने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और टीम गठित कर आरोपियों के कब्जे से शिव कुमार को सुरक्षित छुड़वाया। पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने शिवकुमार का अपहरण किया था। फिरौती मांगने का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर फिरौती मांगी गई है तो मामले की गहनता से जांच की जाएगी। शिवकुमार की ओर से दी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed