फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

कोरोना संक्रमित महिला के गर्भ में संक्रमित हुआ बच्चा, 10 से अधिक निजी अस्पतालों ने डिलिवरी करने से किया इंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
d
जिले में पहली बार एक नवजात जन्म होते ही कोरोना संक्रमित मिला है। इससे पहले बच्चे की मां और पिता भी कोरोना संक्रमित थे। मां का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला की डिलिवरी करने से इंकार कर दिया। प्रसव की लास्ट स्टेज होने के कारण गर्भवती के परिजनों ने शहर भर के 10 से अधिक अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन किसी ने डिलिवरी कराने के लिए हां नहीं भरी। अंत में सिवाह स्थित आयुष्मान भव अस्पताल के डॉक्टरों ने विचार करने के बाद कोरोना पॉजिटिव महिला की डिलिवरी कराई। जन्म के बाद बच्चे का कोरोना टेस्ट किया गया तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। बच्चे को मां से अलग एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। जहां, उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की देखरेख में जच्चा-बच्चा का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इस प्रकार का यह प्रदेश का पहला मामला है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को जिले में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। विकास नगर के 62 साल के बुजुर्ग और बोहली गांव में 24 साल के युवक की कोरोना से मौत हो गई। दोनों के शवों का शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर शुक्रवार को जिले में कोरोना के नए 188 केस मिले हैं। शुक्रवार को कोरोना से 101 लोग ठीक हुए हैं। अप्रैल माह में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। आए दिन औसतन एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो रही है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर
अस्पताल के डॉक्टर राहुल और सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर कृष्णा सांगवान ने बताया कि रिफाइनरी निवासी युवक कोरोना संक्रमित है और घर पर आइसोलेट है। उसकी पत्नी 9 माह की गर्भवती थी। वो भी कोरोना संक्रमित है। उनके पास महिला को लाया गया था। उन्होंने इस बारे में विचार विमर्श किया और डिलिवरी करने का फैसला किया। 13 अप्रैल को ऑपरेशन से महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण बच्चे को अलग रखा गया और बच्चे का भी कोरोना टेस्ट कराया। बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश का ऐसा पहला मामला हो सकता है : डॉ. राहुल
आयुष्मान भव अस्पताल के डॉ. राहुल का कहना है कि देश में पहले भी मां से गर्भ में पल रहे बच्चे के कोरोना संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। हरियाणा में इस तरह का यह पहला मामला हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को हल्के में न लें। पानीपत में रोजाना कोरोना संक्रमित के रिकॉर्ड टूट रहे हैं।
यहां मिले कोरोना के नए रोगी
शुक्रवार को किशनपुरा, गांव जलमाना, कृष्णा कॉलोनी, मॉडल टाउन, सीताराम कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, अमर भवन चौक, सेक्टर 3, 4, 12, 13, 17, 18, 25, 24 देवी मूर्ति कॉलोनी, अंसल, एल्डिको, उग्राखेड़ी, सनौली कलां, करतार शाह नगर, वार्ड 11, जौंधन कलां, प्रह्लाद कॉलोनी, खैल बाजार, सज्जन सिंह बाग, विराट नगर, नारायण सिंह पार्क, शांति नगर, बतरा कोलोनी, एनएफएल, नांगलखेड़ी, विकास नगर, असंध रोड, रेलवे रोड समालखा, मतलौडा, सुखदेव नगर, कलंदर चौंक, मॉडल टाउन, समालखा, सिविल अस्पताल, बापौली, झांबा, रिशपुर, एनसी कॉलेज, नौल्था, रिफाइनरी, महादेव कॉलोनी, विजय नगर, वधावा राम कॉलोनी, नूरवाला, गीता एन्क्लेव, पुठर, पुरेवाल कॉलोनी, महिला थाना, मनाना, महावटी, पाईट कॉलेज, न्यू दुर्गा कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, ढोडपुर, बुडशाम, तहसील कैंप, चावला कॉलोनी, हरिबाग, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, महमूदपुर, रिसालू, दीवान नगर, जैन मोहल्ला, सुताना व चंदौली में पॉजिटिव केस मिले हैं।
शुक्रवार को लिए गए 1102 लोगों के सैंपल
शुक्रवार को 1102 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में 13826 कोरोना के रोगी मिले चुके हैं। इनमें से 1514 केस एक्टिव हैं। अब तक 12071 रिकवर हो चुके हैं। 65 केस अब तक ट्रेस नहीं हुए हैं। अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

लोगों से अपील है कि वो वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। कोरोना संक्रमण गंभीर हो रहा है। इसलिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। दूसरों को भी कोरोना के खिलाफ जागरूक करें।
डॉ. संजीव ग्रोवर, सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed