फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

पानीपत स्नैचर्स सक्रिय, फोन पर बात करने वालों को बना रहे निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
d
शहर में झपटमारों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दूसरे दिन झपटमार आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां फैक्टरी में मजदूर काम करते हैं। अंधेरा होते ही मजदूर अपने घर की तरफ जाने लगते हैं। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए झपटमार भी सक्रिय हो जाते हैं। फोन पर बात करने वाले युवकों के साथ मारपीट कर लूटपाट करते हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। आरोपियों ने सेक्टर 29 थाना क्षेत्र और मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में फोन पर बात कर रहे दो युवकों को निशाना बनाया और झपट्टा मारकर फोन छीनकर फरार हो गए। दोनों आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

घटना एक
उत्तर प्रदेश के जिला बड़ौत निवासी सौरभ ने बताया कि वह दो साल से ऊझा कॉलोनी में रहता है। सेक्टर 29 स्थित एक डाईहाउस में नौकरी करता है। वह 15 अप्रैल को रात नौ बजे ड्यूटी से घर लौट रहा था। वह मित्तल इंटरनेशनल के पास पहुंचा तो उसकी मां का फोन आ गया। वह फोन सुनते सुनते साइकिल पर चल रहा था। इतने में पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर फोन छीन लिया और फरार हो गए। उन्होंने सेक्टर 29 थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन

घटना दो
मॉडल टाउन स्थित गोल मार्केट निवासी सुमित मक्कड़ ने बताया कि वह वीरवार रात साढ़े नौ बजे खाना खाकर सैर करने के लिए निकला था। इसी बीच उसका फोन आ गया। वह फोन सुनते सुनते सैर कर रहा था। जब वह शिवाजी स्टेडियम के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर फोन छीन लिया। अंधेरा होने के कारण वह बाइक का नंबर नहीं देख पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट कर 2500 रुपये छीने
गांव सुताना निवासी सुशीला पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि उसका 100 गज का प्लाट उसने वर्ष 2016 में हवा सिंह से लिया था। जिसकी रजिस्ट्री भी उसने अपने नाम करा ली थी। उसके प्लाट के सामने गली पर विजय कुमार ने कब्जा कर रखा है। जिस वजह से उन्हें गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाई ने उन्हें रास्ता खाली करने के लिए कहा तो विजय और उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट की। गत 12 अप्रैल को भी इसी मुद्दे पर विजय ने अपनी पत्नी संग भाई विजय के साथ मारपीट की और 2500 रुपये छीन लिए। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। झपटमारों की धरपकड़ में टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed