फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

2021 में अभी तक 2021 किसानों की हुई फसल खरीद,अभी तक नहीं आई पेमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
d
2021 में अभी तक 2021 किसानों की पानीपत अनाज मंडी में फसल खरीद हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी किसान के खाते में पैसे नहीं आए हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने कहा था कि 72 घंटे में खाते में पैसे आ जाएंगे, लेकिन फसल बेचने के 15 दिन बाद भी किसी किसान के खाते में पैसे नहीं आए हैं। जिले के किसानों का कहना है कि वह अपनी फसल का तीन चौथाई हिस्सा बेच चुके हैं। जिले में खरीद करने वाले एजेंसियों का कहना है कि वह जिले से पेमेंट नहीं करते है, पेमेंट मुख्यालय चंडीगढ़ से होती है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वह 15 दिन से अपनी फसल की पेमेंट करने का इंतजार कर रहे हैं। पेमेंट न आने के कारण किसान अपनी अगली फसल भी अनाज मंडी में नहीं लेकर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि वह पहली ढेरी बिकने से जो पैसे आते, उस पैसे से दूसरे खेतों को कंबाइन बुलाकर गेहूं की कटाई करवाते, लेकिन पहली ढेरी के ही पैसे न आने के कारण वह कटाई नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

हैफेड एजेंसी ने किया 35 हजार बोरियों का उठान
अनाज मंडी में शुक्रवार को हैफेड एजेंसी ने 35 हजार बोरियों का उठान किया है। हैफेड एजेंसी ने अभी तक ढाई लाख बोरियों की खरीद की है, जिसमें से अभी तक 85 हजार बोरियों का उठान अनाज मंडी में कर दिया गया है। वहीं अभी 1 लाख 65 हजार बोरियों का उठान अनाज मंडी में बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का कहना
पहले पांच दिन के बाद बिकी थी फसल, अब दो दिन से कर रहा इंतजार
पहले पांच दिन के बाद फसल बिकी थी, अब फिर दो दिन से फसल बेचने के इंतजार में हैं। पहले दिन फसल उतारने की भी जगह नहीं मिली, दूसरे दिन जगह मिली तो आढ़ती के पास बारदाना ही नहीं मिला है, जिससे बारदाने का इंतजार कर रहा हूं।

-मनीष कुमार, किसान गांव ऊझा
पेमेंट चंडीगढ़ मुख्यालय से की जाती है- सुरेंद्र
पेमेंट चंडीगढ़ मुख्यालय से सीधा किसान के खाते में जाती है। यह हमें पता नहीं चलता कि किस किसान के खाते में पैसे चले गए हैं। हमारी तरफ से खरीद के दौरान का डाटा अपलोड कर दिया जाता है।
सुरेंद्र, अतिरिक्त मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed