फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

पिस्तौल के बल पर दो बदमाशों ने बाइक सवार युवक से लूटे 5500 रुपये और मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
d
गांव राजाखेेड़ी में वीरवार सुबह चार बजे गेहूं की पेमेंट देने जा रहे बाइक सवार युवक से पिस्तौल के बल पर दो बदमाशों ने 5500 रुपये और मोबाइल लूट लिया। युवक ने बताया कि आरोपी स्कूटी पर सवार थे, उन्होंने पहले रुपये मांगे, मना किया तो दूसरे बदमाश ने पिस्तौल निकाली और जेब से रुपये निकाल लिए। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अशोक बिहार कॉलोनी निवासी हाशिम ने बताया कि वह पायदान बनाने का काम करता है। उसने गढ़ी गांव निवासी एक परिचित से गेहूं खरीदा था, जिसकी पेमेंट बकाया थी। वह वीरवार सुबह पेमेंट देने के लिए घर से बाइक पर निकला था। गांव राजाखेड़ी रोड पर एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली। एक युवक ने जबरदस्ती बाइक से चाबी निकाली और रुपये मांगने लगा। उसने मना किया तो दूसरे युवक ने जेब से पिस्तौल निकाली और शर्ट की जेब से 5500 रुपये, मोबाइल फोन औ बाइक की चाबी निकाल कर फरार हो गए।
विज्ञापन

वापस आकर दी धमकी
हाशिम ने बताया कि बदमाश मोबाइल फोन, रुपये और बाइक की चाबी लेकर गांव बबैल की तरफ भाग गए थे। कुछ देर बाद बदमाश वापस आए और किसी को घटना के बाद में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। यहां तक की उसके सामने ही बाइक की चाबी और मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकालकर फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंट की जेब चेक नहीं की, इसलिए बच गए 27500 रुपये
हाशिम ने बताया कि दूसरे बदमाश ने पिस्तौल के बल पर मात्र उनकी शर्ट की तलाशी ली। जिसमें हाथ डालते ही उन्हें 5500 रुपये मिल गए और उसके बाद उन्होंने तलाशी लेने का प्रयास नहीं किया। अगर वह पेंट की जेब की तलाशी लेते तो जेब में गेहूं खरीद के 27500 हजार रुपये रखे थे।
पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
दोनों बदमाशों ने सिवाह गांव के पास ट्रक ड्राइवर को लूटा
दोनों वारदातों में एक ही एक्टिवा का किया प्रयोग, सेक्टर 29 थाना पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। किला थाना क्षेत्र स्थित गांव राजाखेड़ी के पास वीरवार तड़के चार बजे वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों बदमाशों ने तीन बजे गांव सिवाह के पास एक ट्रक ड्राइवर से भी लूटपाट की। बदमाशों ने दोनों वारदातों में एक ही एक्टिवा का प्रयोग किया। बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर से नौ हजार रुपये, मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड लूट लिया।

उत्तरप्रदेश के जिला फरूखाबाद, गांव टिकिया निवासी आशिष ने बताया कि वह हाल ही में अलीपुर, दिल्ली में रहता है। वह बुधवार रात दिल्ली से ट्रक में प्लाइवुड भरकर यमुनानगर के लिए चला था। सुबह तीन बजे पानीपत गांव सिवाह के पास पहुंचा और बाथरूम करने के लिए ट्रक रोक लिया। वह बाथरूम कर ट्रक में सवार हुआ तो इसी बीच दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए और ट्रक की खिड़की पकड़ ली। आरोपियों ने उससे रुपये मांगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसे नीचे उतारा और जेब से नौ हजार रुपये, मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड लूट लिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed