फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

ग्रामीण लोग गेहूं कटाई में व्यस्त इसलिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम नहीं पकड़ पा रहा रफ्तार, वीरवार को 1650 ने लगवाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
d
गांवों में गेहूं कटाई का कार्य चल रहा है, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। वैक्सीनेटर्स की मानें तो लोग खेतों में व्यस्त हैं, मंडियों में गए हैं, इसलिए घर पर मौजूद नहीं हैं। ऐसे में ग्रामीणों क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कार्यक्रम को रफ्तार पकड़ने में थोड़ा समय लगेगा। जिले में अब तक 97 हजार से अधिक लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। इनमें मात्र एक केस ही ऐसा मिला है, जोकि वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद संक्रमित पाया गया हो और उसे दूसरी डोज न लगी हो। वीरवार को सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 1650 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग 100 से अधिक केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम करेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अलग से कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की 22 हजार डोज बची हैं। इनमें से 3 हजार को-वैक्सीन हैं और 19 हजार कोविशील्ड वैक्सीन है। स्वास्थ्य विभाग ने अगले सप्ताह 40 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। निजी अस्पतालों में वैक्सीनेशन कार्यक्रम नाममात्र ही चल रहा है। निजी अस्पतालों में हर रोज 200 से भी कम लोग कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

अगले सप्ताह बड़े स्तर पर चलाएंगे वैक्सीनेशन कार्यक्रम : डॉ. पासी
ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कार्यक्रम गेहूं कटाई के कारण रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। रमजान शुरू होने के कारण भी गति पर फर्क पड़ा है। सोमवार से बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed