{"_id":"60788ccd8ebc3e8d2c632893","slug":"d-panipat-news-knl673500186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों को साथ लेकर निकले पिता ने कार में जहर निगल की आत्महत्या, बच्चों का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों को साथ लेकर निकले पिता ने कार में जहर निगल की आत्महत्या, बच्चों का पता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिहोली निवासी कार ड्राइवर पत्नी के साथ झगड़े के बाद अपने तीन बच्चों को ईको कार में बैठाकर घर से निकला और पांच घंटे बाद उसने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की रात गोहाना रोड स्थित फ्लाईओवर के पार्किंग में खड़ी ईको कार में उसका शव मिला। जिसके बाद से उसके तीनों बच्चे लापता हैं। ड्राइवर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें पत्नी पर तीन वर्ष से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बिहोली निवासी मंजीत ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल (28) कार ड्राइवर है। उसकी वर्ष 2012 में गांव निंबरी निवासी आरती के साथ शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे बड़ी बेटी अंशु (8), बेटा वंश (5) और सबसे छोटा बेटा यश (3) हैं। मंजीत ने बताया कि पिता जयचंद ने तीन साल पहले हरि सिंह चौक पर एक मकान खरीदा था, पत्नी की जिद्द के बाद गांव का घर छोड़कर अनिल परिवार के साथ इसी मकान में रह रहा था।
मंजीत ने बताया कि हरि सिंह कालोनी निवासी एक युवक के साथ अनिल की पत्नी के अवैध संबंध थे। उसने विरोध किया तो पत्नी ने अपने मायके के लोगों और प्रेमी को बुलाया, जिन्होंने अनिल को जान से मारने की धमकी दी। तीन माह पहले अनिल परिवार के साथ आकर गांव में ही रहने लगा। बुधवार की दोपहर अनिल और उसकी पत्नी में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पत्नी गांव के घर की छत से कूदकर भाग गई। शाम करीब चार बजे अनिल अपने तीनों बच्चों को ईको कार में बैठाकर ले गया। देर रात नौ बजे उसने कॉल किया और कहा कि गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में उसने जहर निगल लिया है। वह पार्किंग पर पहुंचा और अनिल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में तीनों बच्चे नहीं मिले, वे लापता हैं। अनिल के पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
लापता बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस, बच्चों को मार देने की आशंका
पुलिस तीनों बच्चों की तलाश कर रही है। बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस हर पहलू पर जांच करने और पत्नी से पूछताछ करने की बात कह रही है। वहीं यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं अनिल ने आत्महत्या करने से पहले बच्चों को मार तो नहीं दिया।
परिजनों की शिकायत पर पत्नी आरती, साले संदीप, सतीश, सास सुनीता और एक अन्य साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप कुमार, डीएसपी पानीपत।