{"_id":"6075d8ed8ebc3ed94a219137","slug":"d-panipat-news-knl671451189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को 51 केंद्रों पर 4774 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, तीन दिन में 14018 लोगों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को 51 केंद्रों पर 4774 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, तीन दिन में 14018 लोगों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों समेत 51 केंद्रों पर कुल 4696 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 342 लोगों को दूसरी डोज दी गई। निजी अस्पतालों में 115 लोगों ने पहली और 63 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। मंगलवार को कुल 4774 लोगों को कोरोना का पहला और दूसरा टीका लगाया गया। तीन दिन के मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान अब तक 14018 लोगों को वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य विभाग को सरकार ने चार दिन में 35 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया है। अब तक टारगेट 48 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के पास फिलहाल 30 हजार वैक्सीन की डोज हैं। स्वास्थ्य विभाग 14 अप्रैल तक मेगा वैक्सीनेशन डे चलाएगा। विभाग की ओर से सिविल अस्पताल, समालखा अस्पताल, सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर मंगलवार को कैंप लगाए गए हैं।
जिले में अब तक 89928 लोगों को तीन माह में कोरोना वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम में तेजी लाकर जल्द सभी पात्रों को वैक्सीन लगाने का प्रयास कर रहा है। जिले की जनसंख्या 14 लाख है। इस हिसाब से अब तक 7 प्रतिशत लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगी है। स्वास्थ्य विभाग अगले एक सप्ताह में 10 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रयास करेगा।
लोगों से अपील वैक्सीन जरूर लगवाएं : डॉ. पासी
कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों से अपील है कि वो वैक्सीन जरूर लगवाएं। दूसरों को भी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। विभाग अपनी ओर से कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को और अधिक विस्तृत करने का प्रयास कर रहा है। रविवार को भी अस्पताल में वैक्सीन लगाई जाती है।
विज्ञापन
-डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम