{"_id":"6075d8ec8ebc3e8d17723642","slug":"d-panipat-news-knl671449181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार को कोरोना के मिले 140 केस, तीन हजार लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार को कोरोना के मिले 140 केस, तीन हजार लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण बहुत अधिक गंभीर हो चुका है। संक्रमण के गंभीर होने के साथ-साथ सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ गई है। अब जिले में हर रोज 1300 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अब सिविल अस्पताल में 3 हजार से अधिक लोगों की सैंपल रिपोर्ट पेंडिंग हैं। जिले में लगातार चौथे दिन एक दिन में 100 से अधिक कोरोना के 140 केस मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. ललित वर्मा भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। अप्रैल माह में कोरोना के 1180 केस मिल चुके हैं। अब हर रोज एक दिन में कोरोना के 100 से अधिक केस मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 13165 पहुंच चुकी है। एक्टिव रोगियों की संख्या छह माह में पहली बार एक हजार को पार कर गई है। अब जिले में एक्टिव रोगियों की संख्या 1063 है।
मंगलवार को 55 लोग मंगलवार को कोरोना से ठीक हुए हैं। नए केस सुखदेव नगर, सैनी कॉलोनी, रामेशनगर, चुलकाना, सेक्टर 7, 12, 25 , गांव बिजावा, नूरवाला, जाटल, यमुना एंक्लेव, बबैल, विराट नगर, खलीला, न्यू हाउसिंग बोर्ड, शिव मंदिर, प्रह्लाद कॉलोनी, मॉडल टाउन, आजाद नगर, तहसील कैंप, नांगल खेड़ी, सेक्टर 24, अंसल, गांधी कॉलोनी, रिफाइनरी, रेड लाइट चौक, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, शक्ति विहार, महराणा, भरत नगर, सींक पाथरी, विकास नगर, उग्राखेड़ी, सिविल अस्पताल, राजनगर, सनौली रोड, धनसौली, थर्मल कॉलोनी, बसाडा, उरलाना कलां और गांधी मंडी में मिले हैं ।
सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी गई है, संक्रमण तेज चुका है : डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमण की स्थित गंभीर है। मंगलवार को 1367 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 11783 रिकवर हो चुके हैं। अब तक 171 मौत हो चुकी हैं।