{"_id":"6075d8398ebc3ecfdd543347","slug":"d-panipat-news-knl67144815","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं उठान न होने और बरदाना न मिलने से नाराज आढ़तियों ने प्रदर्शन कर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम ण्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं उठान न होने और बरदाना न मिलने से नाराज आढ़तियों ने प्रदर्शन कर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम ण्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की बोरियों का उठान न होने और खरीद एजेंसी से बरदाना न मिलने से नाराज आढ़तियों ने मंगलवार को जिला प्रशासन व सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए रोष प्रदर्शन किया। आढ़तियों ने बताया कि मंडी गेहूं की बोरियों से अटी पड़ी है, जिससे नए गेहूं डालने की जगह ही नहीं बची है। इन परेशानियों का हवाला देते हुए आढ़तियों ने सरकार एवं प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। आढ़तियों ने चेतावनी दी है कि अगर बुधवार दोपहर तक मंडी में खरीदे गए गेहूं की दो लाख बोरियों का उठान और बारदाना नहीं दिया गया तो मंडी में सभी आढ़ती भूख हड़ताल कर धरना देंगे।
मंगलवार को अनाज मंडी सनौली-बापौली के आढ़ती एसोसिएशन की ओर से आढ़ती नेता मोकम सिंह छौक्कर, सुलेख चंद डिडवाडा सहित आढ़तियों ने मंडी सचिव रामजीलाल, नोडल अधिकारी तहसीलदार ललीता से मिल कर समस्याएं हल कराने की मांग की। मंडी आढ़तियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मंडी के अंदर गेहूं का उठान नही हो रहा है। उन्हें गेहूं खरीद एजेंसी गेहूं डालने के लिए बारदाना भी नहीं दे रही है। जिससे मंडी में तीन लाख गेहूं के खरीदे गए कट्टे के ढेर लगे होने से मंडी फुल हो चुकी है। किसानों को कच्चे में गेहूं डालनी पड़ रही है। किसानों के गुस्से का सामना आढ़तियों को करना पड़ रहा है।
वहीं मार्केट कमेटी सचिव रामजीलाल का कहना है कि मंडी में उठान तेज करने व गेहूं खरीद एजेंसियों को बारदाना देने को कहा गया है। जल्द ही सभी समस्याएं हल कराई जाएंगी। इस दौरान मंडी आढ़ती रकम संह, कटार सिंह, सुभाष, दलीप कुमार, ईसम सिंह, ब्रिजपाल, अनिल आदि मौजूद रहे।