फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

क्लोन कार्ड की मदद से करियाना स्टोर संचालक के खाते से निकाले 36 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
d
मॉडल टाउन निवासी करियाणा स्टोर संचालक के खाते से ठग ने 36 हजार रुपये निकाल लिए। दुकानदार का कहना है कि डेबिट कार्ड उसके पास है। फिर भी ठग ने एटीएम से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुशील ने बताया कि उसकी जाटल रोड पर करियाणा की दुकान है। उसके खाते से 10 अप्रैल की सुबह पौने 11 बजे तीन बार 10-10 हजार व एक बार में 6500 रुपये करके कुल चार बार में 36500 रुपये कट गए। जबकि उसने खाते से नकदी नहीं निकाली है। आशंका है कि डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर यह राशि निकाली गई है।
विज्ञापन

ठग ने खाते में छोड़े 2 रुपये 41 पैसे
सुशील ने बताया कि उसने अंतिम बार खाते से डेबिट कार्ड की मदद से 21 मार्च को रुपये निकाले थे। आशंका है कि आरोपी ने उसी समय कार्ड की डिटेल चोरी की और डुप्लीकेट कार्ड बनाकर खाते से नकदी निकाली है। आरोपियों ने खाता खाली कर दिया है, अब उनके अकाउंट में केवल 2 रुपये और 41 पैसे ही छोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ठग की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-हरविंद्र सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed