{"_id":"6068b8b88ebc3ee64917dc36","slug":"d-panipat-news-knl661235108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली जाने के लिए चलेंगी तीन और ट्रेन, अब नहीं कराना होगा रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली जाने के लिए चलेंगी तीन और ट्रेन, अब नहीं कराना होगा रिजर्वेशन
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे रविवार से तीन और ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। प्रतिदिन पानीपत से दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह राहत भी खबर है। दिल्ली जाने के लिए अब चार ट्रेनों का संचालन होगा, एक ट्रेन पहले ही चल रही है। इतना ही नहीं दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब दिल्ली जाने के लिए पूर्व में रिजर्वेशन नहीं कराना होगा। वह अब टिकट काउंटर से टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। वहीं पैसेंजर ट्रेन को मेल बनाकर चलाने के कारण अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। पहले दिल्ली जाने के लिए लगभग 25 से 30 रुपये का टिकट लगता था, लेकिन अब दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 50 से 60 रुपये का टिकट लेना होगा।
इन समय पर चलेगी मेल ट्रेन
पानीपत से सुबह 5 बजे पहली ट्रेन चलेगी, 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। शाम को यह ट्रेन नई दिल्ली से चलकर शाम 7:30 बजे पानीपत पहुंचेगी।
पानीपत से सुबह 6 बजे ट्रेन चलेगी, जो 9:10 बजे पर गाजियाबाद पहुंचेगी। यही ट्रेन शाम को 5 बजे बजे चलकर पानीपत 8:40 बजे वापस आएगी।
पानीपत से दोपहर 1:56 मिनट पर चलेगी और शाम को 4:40 बजे पहुंचाएगी। नई दिल्ली से सुबह 7:55 बजे पर चलेगी और 10:22 बजे पानीपत पहुंचाएगी।