{"_id":"5fb4169a8ebc3ec5ef031752","slug":"d-panipat-news-knl51101758","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाकशुदा पति ने पत्नी की दूसरी शादी से खफा होकर पत्नी, अपनी बेटी व दूसरे पति को चाकू से गोदा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाकशुदा पति ने पत्नी की दूसरी शादी से खफा होकर पत्नी, अपनी बेटी व दूसरे पति को चाकू से गोदा,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरवाला चौक पर तलाकशुदा पति ने पत्नी की दूसरी शादी से खफा होकर पत्नी, अपनी तीन वर्षीय बेटी और दूसरे पति पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से दूसरे पति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई खानपुर रेफर किया है। पत्नी की शिकायत पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने पूर्व पति, उसके भाई और दोस्त पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी छह साल पहले धूप सिंह नगर निवासी अंकित के साथ शादी हुई थी। अंकित ट्रक पर ड्राइवरी करता था। उनकी एक तीन साल की बेटी निशा है। पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। उसने पति को छह माह पहले तलाक दे दिया। जिसके बाद उसने मॉडल टाउन के ही अंजिल उर्फ सोनू से शादी कर ली। जिससे पति खफा चल रहा था। उसे फोन कर चेतावनी देता रहता था। मंगलवार शाम को पूर्व पति अंकित बाइक पर सवार होकर अपने भाई पंकज व दोस्त उस्मान के साथ आया और दूसरे पति अंजिल, उसपर और बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया।
पूर्व पति ने दोस्त से कराई थी रैकी, फोन पर पल-पल की ली रिपोर्ट
महिला ने बताया कि उसकी बेटी निशा गत 10 दिन पहले दादी के पास धूप सिंह नगर गई थी। जब वह पूर्व पति के घर बेटी को लेने गई थी। जब वह बच्ची को लेकर चली तो पूर्व पति ने अपने दोस्त उस्मान को उसकी रैकी के लिए लगा दिया। सोमवार शाम सात बजे वह बबैल नाका से बस स्टैंड के लिए ऑटो में बैठ गई। उसी ऑटो में उस्मान भी बैठ गया। फोन पर बातचीत करता रहा। वह बस स्टैंड पर उतर गई। इसी बीच उस्मान भी उतर गया और फोन पर बात करते हुए संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कमलजीत, सेक्टर 13-17 प्रभारी