फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

पति की हत्या करने वाली पत्नी को भेजा जेल, प्रेमी की धरपकड़ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
d
विकास नगर में पति हरबीर की प्रेमी विकास संग मिलकर गला घोंटकर हत्या करने वाली पत्नी गीता को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान गीता की निशानदेही पर उसके घर के पास से कस्सी को बरामद कर लिया है, इसी कस्सी से गीता ने पति के शव को गड्ढे में दफनाया था। वहीं उसके प्रेमी की भी पहचान हो गई है। प्रेमी का पूरा नाम विकास उर्फ दीपक है, जो समालखा के गांव पट्टीकल्याणा का रहने वाला है। पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी हुई है। विकास का फोन स्वीच ऑफ है, जिस वजह से पुलिस को ढूंढने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गीता के घर में खुदाई करते समय कंकाल मिला था, जिस पर भाइयों ने गीता पर ही हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गीता से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि उसी ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की थी। प्रेमी तक पहुंचने के लिए गीता को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था, जिसकी सोमवार को अवधि खत्म हो गई और गीता को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed