फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

प्राइवेट बस पर रोडवेज महानिदेशक के लिखे नाम से मचा हड़कंप, प्रबंधन ने 5 बसों से तुंरत पुतवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
d
पानीपत बस स्टैंड पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्राइवेट बस के पीछे हरियाणा परिवहन के डायरेक्टर जनरल का नाम लिखा मिला। इसकी शिकायत तुरंत प्रभाव से महानिदेशक कार्यालय को की गई। जिस पर संज्ञान लेते हुए महानिदेशक कार्यालय से तुरंत पानीपत डिपो के अधिकारियों पर मामले की जांच पड़ताल व कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए। इस पर पानीपत डिपो प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए तुरंत बस को पकड़कर उस पर लिखे नाम वीरेंद्र दहिया को पुतवा दिया। इसके बाद एक के बाद एक पांच बसों से इस नाम को हटवाया गया। बाद में मामले की जांच पड़ताल की गई तो बस मालिक का नाम भी वीरेंद्र दहिया मिला।
विज्ञापन

बता दें कि पानीपत डिपा से दिल्ली बार्डर तक एक ही बस मालिक की पांच बसें चलती हैं। इन पर बसों के पीछे बस मालिक ने अपना नाम वीरेंद्र दहिया लिखवाया हुआ था। वहीं, वीरेंद्र दहिया नाम ही हरियाणा परिवहन के महानिदेशक का भी है। अफवाह बनती चली गई कि कोई प्राइवेट बस मालिक या चालक डीजी का नाम लिखवाकर बसों को चलवा रहा है। जिससे बस को पानीपत से दिल्ली रूट पर जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कोई रोकटोक न की जा सके।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही महानिदेशक के पीए ने पानीपत डिपो के ट्रैफिक मैनेजर कर्मबीर को संबंधित घटना से अवगत करवाया, जिस पर टीएम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर खड़ी एक बस के पीछे लिखे वीरेंद्र दहिया के नाम को सफेद रंग से पुतवा दिया। बस के पीछे लिखे नाम के नीचे लिखे मोबाइल नंबर पर बातचीत की गई तो ये बस मालिक का नंबर था। जिसने खुद का नाम वीरेंद्र दहिया बताया। उन्होंने कहा कि किसी ने गलत अवधारणा के चलते उनकी बस के पीछे लिखे नाम की शिकायत कर दी। जिसके बाद उन्होंने अपने पांचों बसों के पीछे से अपने नाम को हटवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा दिन रहा गरम माहौल
बस स्टैंड परिसर में शनिवार के बाद रविवार को भी इस घटना की पूरी चर्चाएं होती रहीं। साथ ही रोडवेज कर्मचारियों ने भी सभी प्राइवेट बस संचालकों को नसीहत दे डाली कि अगर अन्य किसी भी बस पर वीरेंद्र दहिया नाम लिखा है तो उसे हटवा लें, अन्यथा विभाग कार्रवाई कर सकता है।

रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर कर्मबीर सिंह से ने बताया कि शनिवार को महानिदेशक कार्यालय से उनके पीए का फोन आया था, उन्होंने संबंधित मामले के बारे में जैसे ही जानकारी दी, उसी समय तुरंत प्रभावा से बस के पीछे से नाम हटवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed