{"_id":"5f95c20b8ebc3e9bea14eb82","slug":"d-panipat-news-knl487541110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को दो दिन के रिमांड पर लिया, प्रेमी की धरपकड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली पत्नी को दो दिन के रिमांड पर लिया, प्रेमी की धरपकड़ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास नगर में प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या करने की आरोपी पत्नी को सेक्टर 29 थाना पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से पूछताछ के लिए पुलिस ने पत्नी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं आरोपी प्रेमी की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है, जो आरोपी के संभावित ठिकानो पर दबिश दे रही है। पुलिस ने गीता से गहनता से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
सेक्टर 29 थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि विकास नगर में शुक्रवार को मकान की खुदाई करते समय नर कंकाल मिला था। जोकि जांच करने पर डेढ़ साल से लापता मकान के मालिक हरबीर का मिला। हरबीर के भाइयों ने हरबीर की पत्नी गीता पर हत्या करने का शक जताया था और कंकाल को अपने भाई के होने की पुष्टि की थी। जिसके बाद पुलिस ने कंकाल का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया था, जो पुरुष का था। वहीं दूसरी ओर हरबीर के भाई हरिओम ने हरबीर की हत्या की शिकायत दी, जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को पत्नी गीता को गिरफ्तार कर लिया था। प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ था कि गीता ने अपने प्रेमी विकास संग मिलकर गला घोंटकर हत्या की थी। क्योंकि गीता और प्रेमी विकास के बीच हरबीर आ गया था, जिसको हटाने के लिए उन्होंने साजिश रची थी। हरबीर और विकास दोनों एक साथ काम करते थे। पुलिस ने विकास का पता पूछा तो पत्नी ने बताने से मना कर दिया।
अनपढ़ गीता ने साधी चुप्पी, पुलिस के लिए नई चुनौती
पुलिस गीता से पूछताछ कर रही है, लेकिन गीता का एक जवाब है कि वह कुछ नहीं जानती। वहीं गीता के प्रेमी विकास का पता चल गया है। वह समालखा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, लेकिन प्रेमी विकास ने फोन स्वीच कर रखा है, जिससे पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही है। गीता चुप है और विकास गिरफ्त से बाहर है, ऐसे में हत्या का पूर्ण खुलासा पुलिस के लिए चुनौती है।
विज्ञापन
हरबीर को शराब पिलाकर नशे में धुत रखता था विकास
आरोपी विकास हरबीर के साथ मिलकर टावर टेक्नीशियन का काम करता था। जिससे विकास का हरबीर के घर भी आना जाना शुरू हो गया था। हरबीर को विकास टावर पर ही नशे में धुत कर देता था और उसके बाद उसके साथ घर जाता था। नशे में हरबीर सो जाता था और पत्नी गीता व विकास दोनों इकट्ठे रहते थे।
खुद हत्या कर दफनाया और पति के जल्द घर आने के लिए कराती थी हवन
गीता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने पति की हत्या कर शव को दफना दिया। साथ ही जिस परने से गला घोंटकर हत्या की है, उसे भी उन्होंने गड्ढे में दबा दिया था। हरबीर कुछ दिन तक लोगों को नहीं दिखा तो लोगों ने उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी। शक न हो इसलिए उसने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और उसके बाद पंडित को घर बुलाकर उससे पत्रा दिखाती रही। यहां तक की दिखावे के लिए हवन भी कराया।
जेठ और देवर पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप भी लगाया
गीता ने पुलिस के सामने सबसे पहले अपने जेठ व देवरों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पत्नी गीता ने कहा था कि पति नशे का आदी थे, जिस वजह से जेठ व देवर परेशान रहते है। उन्होंने धमकी दी कि हरबीर को रोक ले वरना हत्या कर देंगे। जिसके दो दिन बाद ही पति लापता हो गया था। वहीं पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि भाइयों की दी धमकी का ही उसने फायदा उठाया।
अब पछताए क्या फायदा, जब चिड़िया चुग गई खेत
अब पछताए क्या फायदा, जब चिड़िया चुग गई खेत... यह कहावत गीता पर अमल होती है। क्योंकि गीता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अगर वह गड्डा न खोदती और मकान नहीं बनाती तो शायद वह जेल में नहीं अपने मकान में होती। उसने कहा कि अगर मकान बन जाता तो उसका राज जिंदगी भर बाहर नहीं आता।
पुलिस ने आरोपी गीता को रविवार को न्यायालय में पेश किया और उसके प्रेमी के पता लगाने व पूछताछ करने के लिए उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं जिस कस्सी से गीता ने शव को दफनाया था, गीता की निशानदेही पर उसको बरामद किया जाएगा।
इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी