फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   d

सोमवार से टैक्स ब्रांच पर दो होंगे कैश काउंटर, चार बजे तक लिया जाएगा कैश, रिकवरी को लेकर बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
d
नगर निगम की आय के मुख्य स्त्रोत प्रॉर्प्टी टैक्स की रिकवरी को लेकर निगम अधिकारियों ने शनिवार को रिकवरी बढ़ाने को लेकर आगामी रणनीति तैयार की। नवनियुक्त कार्यकारी अभियंता बलबीर सिंह ने टैक्स सुपरिंटेंडेंट व अन्य कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जाना और लोगों को आने वाली समस्याओं के निवारण और उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास के दावे किए। बैठक मेें फैसला लिया गया कि टैक्स ब्रांच में बहुत जल्द कैश काउंटरों की संख्या को बढ़ाकर दो किया जाएगा। वहीं, एक की बजाए दो कर्मचारियों की इस पर ड्यूटी लगाई जाएगी। टैक्स जमा करवाने का समय तीन की बजाए चार तक किया जाएगा। इससे टैक्स भरने आने वाले लोगों को कोई सुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं, टैक्स ब्रांच में काम करने वाले कर्मचारियों की भी सीट फेरबदल की प्लानिंग तैयार की गई है। निगम के एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बलबीर सिंह, टैक्स सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार व चंचल भान द्वारा इसकी प्लानिंग तैयार की जाएगी। कर्मचारियों के समय को पाबंद किया जाएगा। लोगों को टैक्स ब्रांच के हर प्रकार की समस्या का समाधान करने के लिए दो टैक्स सुपरिंटेंडेंट व ईओ हर समय ब्रांच में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed