फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cut off the red beacon and Sukhdev Nagar, Fury

लालबत्ती और सुखदेव नगर कट बंद, रोष

Wed, 22 Jan 2014 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 22 Jan 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
Cut off the red beacon and Sukhdev Nagar, Fury
शहर को जाम की समस्या से उबारने के लिए पुलिस और प्रशासन ने फिर से लालबत्ती व बस स्टैंड के कट बंद कर दिए हैं। इंसार बाजार के दुकानदारों में रोष फिर से बढ़ गया है और विरोध में दुकान बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बीच दुकानदार बाजार पहुंचे तो लालबत्ती कट बंद मिला और कुछ लोग सुखदेव नगर की तरफ पहुंचे तो यहां का भी कट बंद मिला। दुकानदार विरोध स्वरूप एकजुट हो गए और जीटी रोड लालबत्ती पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना शहर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाकर शांत किया। इसके बाद दुकानदारों ने उपायुक्त के सामने अपना पक्ष रखा और कट खुलवाने की मांग की। उपायुक्त समीर पाल सरो ने दुकानदारों से बात की और इसके लिए 10 दिन का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कट यातायात को सुचारू रखने के लिए खोले गए हैं। इनमें इंसार बाजार एसोसिएशन के प्रधान प्रेम अरोड़ा, अर्जुन अरोड़ा, जगत सिंह, सुरेंद्र कुमार, मुकेश, राजू, सुरजीत डाबर, वेद चावला, संटी, संत लाल, केवल कृष्ण, गुलशन खराना, डा. मनोहर लाल, डा. श्याम और मनोज मक्कड़ समेत भारी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।

दुकानदारों ने किया रोष प्रकट
दुकानदारों में प्रशासन के कदम पर रोष व्यक्त किया है। प्रेम अरोड़ा ने कहा कि कट बंद होने से बाजार पर विपरीत असर पड़ता है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन सर्विस लेन को खाली करवा सकता है।


इसके चालू होने पर जीटी रोड से वाहनों का दबाव कम होगा और जाम लगना कम होगा। दर्शन लाल वधवा ने बताया कि एक साल में लालबत्ती पर सिग्नल नहीं है। अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। वे लालबत्ती ठीक कराने की बजाय कट को बंद कर देते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed