फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   currency crisis, note exange stop, people tense, panipat

नोट एक्सचेंज बंद, लोग रह गए सन्न

Sat, 26 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Sat, 26 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
currency crisis, note exange stop, people tense, panipat
लोग एटीएम की लाइनों में लगे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में पांच सौ और एक हजार के नोटों का एक्सचेंज बंद होने से शुक्रवार को लोग सन्न रह गए पेट्रोल पंपों पर भी एक हजार का नोट लेना बंद करने से उनकी धड़कनें तेज हो गईं। इससे लोगों की पुराने नोटों को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। नोट एक्सचेंज बंद होने के बाद पैसे निकालने को लेकर एटीएम पर लाइन बढ़ गई है। जिले शुक्रवार को सबसे अधिक 157 एटीएम चले। 54 एटीएम बंद रहे। जिले में शुक्रवार को 22.82 करोड़ रुपये की निकासी की गई।
विज्ञापन


सरकार के निर्देश के बाद शुक्रवार को पांच सौ और एक हजार के नोट एक्सचेंज करने बंद कर दिए गए। इसके बाद बैंकों के बाहर लाइन में खड़े लोग लौटने लगे। दोपहर बाद बैंकों और डाकघरों में भीड़ खत्म हो गई। इसके बाद एटीएम पर कैश निकालने वालों की लाइन लग गई। पेट्रोल पंपों पर एक हजार का नोट लेना बंद करने से गाड़ी चालकों को परेशानी हुई। जिले में दो दिन का पर्याप्त कैश आने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


एटीएम अपडेट और बिजली के कारण रहे बंद
जिले में शुक्रवार को 157 एटीएम चालू का दिए गए। जबकि, 54 एटीएम नहीं चल सके। इनमें से आधे से ज्यादा एटीएम अपडेट नहीं होने के कारण बंद रहे। करीब 20 एटीएम को बिजली के कटों के चलते बंद कर दिया गया। अधिकारियों की माने तो बिजली से अधिक खतरा एटीएम के सॉफ्टवेयर खराब होने का रहता है। पीएनबी के 27 में से छह एटीएम नहीं चल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 22.82 करोड़ रुपये का कैश निकाला गया
पानीपत जिले में शुक्रवार को 41 बैंकों और उनकी 168 शाखाओं से कुल 22.82 करोड़ रुपये की निकासी हुई। नोट एक्सचेंज बंद होने से अब उपभोक्ता सिर्फ उसी बैंक से पैसे निकलवा सकते हैं, जिनमेें उनका खाता है।

बसों में नहीं लिए गए 500 और एक हजार के नोट
पानीपत बस स्टैंड पर शुक्रवार को 500 और एक हजार के नोटों से टिकट नहीं दी गई। डिपो के स्टेनो कार्यालय ने एक नोटिस बाहर टिकट काउंटरों के पास चस्पा कर दिया। इसमें साफ-साफ लिखा था कि कोई भी यात्री टिकट लेने के लिए पुराने 500 और एक हजार के नोट न दे। कंडक्टरों को आदेश दिए कि वह रूट पर किसी से भी 500 और एक हजार को नोट न लें।  

जिले में पहुंचा 500 का नोट
जिले में शुक्रवार को 500 का नया नोट पीएनबी बैंक, एसबीआई बैंक, यूनियन बैंक की शाखाओं से ग्राहकों को दिया गया। जिले में वीरवार की रात को कैश आने के बाद पता लगा की जिले में 500 का नया नोट आ चुका है। लीड बैंक के मैनेजर ने बताया कि आरबीआई से कैश आने के बाद जब पेटी को चेक किया जाता है। पेटी खोलने के बाद ही पता लगता है कि जिले में कौन-कौन सा नोट आया है। शुक्रवार को पांच सौ का नोट पीएनबी बैंकों में मिला।

चेक से जितने चाहे उतने पैसे निकलवा सकते हैं उपभोक्ता
एक्सचेंज बंद करने के बाद आरबीआई ने एक राहत दी है। अब चेक के माध्यम से उपभोक्ता अपने अकांउट से जितनी चाहे राशि निकलवा सकते हैं। जिले में 500 का नया नोट आने के बाद जिले के एटीएम से दो हजार की जगह ढाई हजार निकाले जा सकेंगे। शुक्रवार को एसबीआई की सभी 16 शाखाओं के सभी 42 एटीएम से ढाई हजार रुपये उपभोक्ताओं ने निकाले।

अब जमा कराने वालों की लाइन
एक्सचेंज बंद होने बैंकों का काम आधा हो गया है। लेकिन, अब लोग एक्सचेंज की लाइनों से हटकर जमा कराने वाली लाइनों में लग गए हैं। जमा भी उन्हीं बैंकों में हो रहे हैं, जहां उनका अकाउंट है।

आज पूरे एटीएम चलने की पूरी संभावना
लीड बैंक मैनेजर ने शुक्रवार को पूरे एटीएम चलने की संभावना जताई। साथ ही दावा किया कि इसके बाद बहुत हद तक हालात काबू में आ जाएंगे।

सोनीपत निवासी अंकुर राणा ने बताया कि वह सोनीपत से आ रहा था। पानीपत में खाना खाने के लिए रुका, लेकिन जेब में 500 का एक ही नोट था। इसके बाद वह जीटी रोड स्थित ही पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर गया तो भीड़ बहुत थी। बिजली की खराबी से भी पैसे निकालने में दिक्कत हुई।

ऊंटला निवासी अजय ने बताया कि वह कल एसबीआई बैंक में एक्सचेंज कराने आया था। बैंककर्मी बीस-बीस के पुराने नोट दे रहे थे, जो बाजार में नहीं चलते। आज एटीएम से पैसे निकलाने आया हूं। यहां पर भी पहचान वालों को पहले अंदर जाने दे रहे है। यहां पर खड़े पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कर रहे।


जिले में 22.82 करोड़ रुपये की निकासी हुई है। जिले में शुक्रवार को सबसे अधिक 157 एटीएम चले, जबकि 54 बंद रहे। स्थिति में और सुधार होगा। 500 का नया नोट पीएनबी, एसबीआई और यूनियन बैंक में बांटा गया है।
राकेश वर्मा, एलडीएम,पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed