फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CTET today: CBSE gives second chance to students

सीटेट आज : सीबीएसई ने विद्यार्थियों को दिया दूसरा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
CTET today: CBSE gives second chance to students
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उन छात्रों को दोबारा से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) देने की अनुमति दी है जो तकनीकी कारण के चलते ये परीक्षा नहीं दे सके थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से एक नोटिस जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 16 दिसंबर को हुए सीटेट-2021 के पेपर-1 को जो छात्र तकनीकी कारण के चलते नहीं दे सके थे, वे 17 जनवरी को ये परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार, ऐसे छात्रों को 17 जनवरी 2022 को परीक्षा में फिर से बैठने का मौका दिया जा रहा है जो 16 दिसंबर को सीटीईटी-2021 परीक्षा पेपर-1 में उपस्थित नहीं हो पाए थे या ये परीक्षा पूरा नहीं कर पाए थे। परीक्षा का आयोजन दूसरी पाली में होगा, जो कि दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी और शाम 5:00 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूर डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
17 जनवरी को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के एडमिट कार्ड को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की वेबसाइट से जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.। परीक्षा के लिए पानीपत में कोई परीक्षा केंद्र नहीं है।

तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी गई थी परीक्षा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 16 दिसंबर 2021 को शुरू हुई थी लेकिन 16 दिसंबर को तकनीकी कारण के चलते केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की दूसरी शिफ्ट और 17 दिसंबर की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, जो उम्मीदवार 16 जनवरी की परीक्षा नहीं दे सके थे, उनके लिए नई तारीख की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed