फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CSC center operator arrested red handed for taking Rs 1 lakh from peon under SC ST Act

Panipat News: एससी एसटी एक्ट में चपरासी से एक लाख रुपये लेता सीएससी सेंटर संचालक रंगे हाथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
CSC center operator arrested red handed for taking Rs 1 lakh from peon under SC ST Act
सफेद व लाल रंग के सूट में बैठा आरोपी अमित रंगा, साथ में बैठा पीड़ित कमल
पानीपत। एमएसएमई के चपरासी से एससी एसटी एक्ट में समझौते के नाम पर एक लाख रुपये लेते जजपा के एक बड़े नेता के नजदीकी सीएससी सेंटर संचालक को थाना पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी समझौते व शपथपत्र देने के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग कर रहा था। वह एक लाख रुपये पहले ले चुका था। वह अब एक लाख रुपये मांग रहा था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी जजपा के एक बड़े नेता का नजदीकी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नोहरा गांव निवासी कमल कुमार ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमएसएमई विभाग में चपरासी के पद पर कार्यरत है। इसी कार्यालय में शक्ति नगर निवासी अमित रंगा का आधार सेवा केंद्र है। अमित ने उससे 12 हजार रुपये उधार लिए थे। उसने रुपये मांगे तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने भी उसको एक दो गाली दे दी। अमित ने इसकी रिकॉर्डिंग कर ली और अक्टूबर में उसके खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना में एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया। बताया जा रहा है कि अमित जजपा के एक बड़े नेता का नजदीकी है। वह उनके कार्यालय के काम भी संभालता है। उसने समझौते के नाम पर पहले पांच लाख रुपये की मांग की। वह बाद में ढाई लाख रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन

उसने उसको एक लाख रुपये पांच नवंबर को दे दिए। जिसकी उसने मोबाइल में वीडियो भी बनाई थी। आरोपी उससे अब एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसको सात नवंबर को एक लाख रुपये मॉडल टाउन में देना तय हुआ। उसने मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा को नियुक्त कराया। आरोपी अमित रंगा को मंगलवार शाम को मॉडल टाउन में एक लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बिछाया गया जाल
पीड़ित कमल ने एक लाख रुपये में 50-50 हजार की 500-500 के नोटों की दो गड्डी तैयार की। दोनों गड्डियों में से एक-एक नोट पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने हस्ताक्षर कर पीड़ित कमल कुमार को दिया। पुलिस पीड़ित कमल के साथ हाली पार्क के पास पहुंची। पीड़ित कमल को बताया कि जब आरोपी उससे पैसे ले ले तो वह गाड़ी की पार्किंग लाइट जलाकर इशारा कर दें। कुछ देर बाद आरोपी अमित रंगा आया और गाड़ी में बैठकर उसने रुपये लेने लगा। कमल ने लाइट जलाकर इशारा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लाख रुपये बरामद किए।


वर्जन
आरोपी को एक लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद उससे गहनता से पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से पहले लिए जा चुके एक लाख रुपये बरामद कर उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
-इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed