{"_id":"63fdfece22638fd2de055983","slug":"youth-caught-giving-cbse-exam-in-place-of-another-student-in-panipat-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: छात्र की जगह दोस्त दे रहा था CBSE की 10वीं की परीक्षा, हस्ताक्षर न मिलने पर हुआ शक तो पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: छात्र की जगह दोस्त दे रहा था CBSE की 10वीं की परीक्षा, हस्ताक्षर न मिलने पर हुआ शक तो पकड़ा गया
Tue, 28 Feb 2023 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 06:47 PM IST
सार
पानीपत में आर्य गर्ल्स स्कूल का मामला है। रोल नंबर और हाजिरी सीट पर अलग-अलग हस्ताक्षर मिलने पर शक हुआ। स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपी युवक को पकड़ शहर थाना पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में आर्य गर्ल्स स्कूल में चल रही सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में छात्र की जगह दूसरा बच्चा परीक्षा देते पकड़ा गया। जांच के दौरान रोल नंबर और हाजिरी सीट पर हस्ताक्षर अलग-अलग मिले। जिसके बाद युवक से पूछताछ हुई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। स्कूल प्रिंसिपल ने आरोपी युवक को शहर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आर्य गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि 27 फरवरी को सुबह सीबीएसई की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की वार्षिक परीक्षा थी। आर्य गर्ल्स स्कूल केंद्र पर अलग-अलग स्कूलों से बच्चे परीक्षा देने आए थे। एमएएसडी स्कूल के विद्यार्थी भी परीक्षा देने आए थे। परीक्षा शुरू होने के बाद चेकिंग की तो एक छात्र के स्थान पर दूसरा पेपर देते मिला।
विज्ञापन
उन्होंने जांच की तो एडमिट कार्ड और हाजिरी सीट चेक करने पर उसमें हस्ताक्षर का मिलान नहीं हुआ। दोबारा हस्ताक्षर कराए तो दोबारा भी मिलान नहीं हुआ। उन्होंने एडमिट कार्ड और हाजिरी सीट पर लगे फोटो चेक किया तो उनमें भी अंतर मिला।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पुलिस को सुपुर्द किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक बीए का छात्र है। वह दोनों आपस में दोस्त हैं, अपने दोस्त के कहने पर वह परीक्षा दे रहा था।
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। - इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, शहर थाना प्रभारी