{"_id":"645fbe1b2c3047345f024416","slug":"young-man-stabbed-with-a-knife-who-came-on-bail-in-the-murder-case-in-panipat-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: हत्या के मामले में जमानत पर आए युवक को घोंपा चाकू, घायल पेट पर हाथ रखकर पहुंचा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: हत्या के मामले में जमानत पर आए युवक को घोंपा चाकू, घायल पेट पर हाथ रखकर पहुंचा घर
Sat, 13 May 2023 10:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 13 May 2023 10:13 PM IST
सार
घायल पेट पर हाथ रखकर घर पहुंचा जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पानीपत सामान्य अस्पताल से उसे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत की अर्जुन नगर मंडी में हत्या के एक मामले में 20 माह बाद जमानत पर आए एक युवक पर चाकू व गंडासी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावरों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है। एक आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंपा तो दूसरे ने बाजू पर गंडासी मारी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल पेट पर हाथ रखकर अपने घर पहुंचा, जहां से परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पानीपत सामान्य अस्पताल से उसे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के जिला सिवान निवासी विक्की कुमार ने बताया कि वह हाल में पानीपत के अर्जुन नगर काबड़ी रोड पर रहता है। उसका तीन साल पहले दीपक नामक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें दीपक की मौत हो गई थी। इस मामले में वह 20 माह जेल में रहा था। वह जेल से अगस्त 2020 को जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
वह शुक्रवार शाम पांच बजे अर्जुन नगर सब्जी मंडी में खड़ा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर चार युवक आए। जिनमें भारत नगर निवासी तोता, काला व दो अन्य युवक थे। वहां पर पहले से एक युवक डंडा लिए खड़ा था। सभी आरोपियों ने मिलकर उस पर चाकू, गंडासी व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि तोता ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।
काला व अन्य ने उसे पकड़ा तो वह छुड़ाकर भागने लगा। इसी बीच काले ने उसकी बाजू पर गंडासी से वार किया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कराया। वह पेट पर हाथ रखकर घर पहुंचा, जहां से उसे परिजनों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे करनाल कल्पना चावला अस्पताल में रेफर किया, वहां से भी हालत गंभीर बताते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां पर वह उपचाराधीन है।
घायल की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। पुलिस उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। -इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना