फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uttarakhand STF arrested the accused of stealing a luxury car from Panipat

पानीपत: लग्जरी गाड़ी चोरी करने का आरोपी उत्तराखंड एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, आरोपी पर था पांच हजार रुपये का इनाम

Sat, 16 Apr 2022 02:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 02:55 AM IST
सार

पुलिस इस गिरोह के चार गुर्गों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आगामी कार्रवाई के लिए उत्तराखंड पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand STF arrested the accused of stealing a luxury car from Panipat
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने हरियाणा के गांव शाहपुर में छापा मारकर एक साल से फरार चल रहे इनामी चोर को पकड़ लिया है। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था। वह उत्तराखंड में लग्जरी गाड़ियों की चोरी करता था। पुसि के मुताबिक, उसने गाड़ियों को चोरी करने के लिए चीन से एक सॉफ्टवेयर भी खरीदा था। 

विज्ञापन


एसटीएफ टीम के उप निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। थाना हरिद्वार क्षेत्र के अंतर्गत देवरपुरा से पिछले साल अप्रैल माह में एक फॉर्च्यूनर कार  चोरी हो गई थी। इसके संबंध में थाना में 29 अप्रैल, 2021 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस केस में वाहन चोर गिरोह से जुड़े जलाल, अजरूदीन, अब्दुल मजीद व नीरज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जबकि इस गैंग का एक सदस्य अंकित लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन


उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी अंकित पिछले काफी समय से इसराना क्षेत्र में छुपकर रह रहा है। प्रभारी स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखंड ने  कांस्टेबल अनूप भाटी, कांस्टेबल संजय कुमार व कांस्टेबल देवेंद्र की टीम बनाई गई, जिसे आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पानीपत भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने इसराना थाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा। दोनों पुलिस टीमों ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये के इनामी बदमाश अंकित को गांव शाहपुर थाना इसराना जिला पानीपत से गिरफ्तार कर लिया।  अंकित ने पूछताछ में बताया कि उसका गैंग केवल फॉर्च्यूनर गाड़ी ही चोरी करता है। उनके गैंग ने गाड़ी के लॉक को तोड़ने के लिए एक सॉफ्टवेयर, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपये है। यह भी बताया कि वे गाड़ी चोरी करके राजस्थान के मेवात में में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed