{"_id":"643451a9020ba3cca2021c75","slug":"two-persons-killed-in-road-accidents-in-panipat-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: सड़क हादसों में बुलेट सवार एसपी कार्यालय करनाल के पुलिसकर्मी समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: सड़क हादसों में बुलेट सवार एसपी कार्यालय करनाल के पुलिसकर्मी समेत दो की मौत
Mon, 10 Apr 2023 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली/ सनौली, पानीपत (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:42 PM IST
सार
बुलेट की टक्कर लगने से नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
एक हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक, दूसरे में मृतक विजय कुमार सिपाही का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में सनौली थाना के अंतर्गत दो सड़क हादसों में बाइक सवार एसपी कार्यालय करनाल में तैनात सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। सिपाही परिवार का इकलौता लड़का था। इस हादसे में नीलगाय की भी मौत हो गई।
करनाल एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही नन्हेड़ा गांव निवासी 32 साल के विजय कुमार शाम को करीब आठ बजे बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। विजय की बाइक नीलगाय से टकरा गई और उसका सिर सड़क पर लगा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें नीलगाय की भी मौके पर ही मौत हो गई।
घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार अपने परिवार में इकलौता था। इससे पहले करीब आठ साल पहले उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी। अब परिवार का इकलौता सहारा विजय कुमार ही था। सड़क हादसे में मौत हो जाने पर पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
दूसरी घटना
बहरामपुर गांव निवासी दूधिया सोनू गांव छाजपुर कलां से बाइक पर दूध लेकर वापस अपने गांव बहरामपुर आ रहा था कि गांव छाजपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सोनू सड़क पर गिरा और उसे गंभीर चोटें आई। तभी राहगीरों ने इसकी सूचना सनौली पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर सनौली थाने की पुलिस ने मृतक के भाई नौशाद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।