फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two persons killed in Road accidents in Panipat

Panipat: सड़क हादसों में बुलेट सवार एसपी कार्यालय करनाल के पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

Mon, 10 Apr 2023 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली/ सनौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बापौली/ सनौली, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 11:42 PM IST
सार

बुलेट की टक्कर लगने से नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Two persons killed in Road accidents in Panipat
एक हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक, दूसरे में मृतक विजय कुमार सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सनौली थाना के अंतर्गत दो सड़क हादसों में बाइक सवार एसपी कार्यालय करनाल में तैनात सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। सिपाही परिवार का इकलौता लड़का था। इस हादसे में नीलगाय की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


करनाल एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही नन्हेड़ा गांव निवासी 32 साल के विजय कुमार शाम को करीब आठ बजे बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। विजय की बाइक नीलगाय से टकरा गई और उसका सिर सड़क पर लगा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें नीलगाय की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घायल विजय को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार अपने परिवार में इकलौता था। इससे पहले करीब आठ साल पहले उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी। अब परिवार का इकलौता सहारा विजय कुमार ही था। सड़क हादसे में मौत हो जाने पर पूरे गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना
बहरामपुर गांव निवासी दूधिया सोनू गांव छाजपुर कलां से बाइक पर दूध लेकर वापस अपने गांव बहरामपुर आ रहा था कि गांव छाजपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सोनू सड़क पर गिरा और उसे गंभीर चोटें आई। तभी राहगीरों ने इसकी सूचना सनौली पुलिस को दी।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सोनू को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर सनौली थाने की पुलिस ने मृतक के भाई नौशाद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed