फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two class 10th students riding Activa fell on road In panipat, one died being hit by wheel of bus

Panipat: एक्टिवा सवार 10वीं के दो छात्र अंसतुलित होकर सड़क पर गिरे, बस का पहिया चढ़ने से एक की मौत

Tue, 05 Sep 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Sep 2023 01:32 PM IST
सार

पानीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। दसवीं कक्षा के दो छात्र स्कूटी पर सवार होकर स्कूल से लौट रहे थे। तभी अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण वह रोड पर गिरे गए। पीछे से आ रही बस ने अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Two class 10th students riding Activa fell on road In panipat, one died being hit by wheel of bus
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के जीटी रोड पर दमकल विभाग के सामने कार से टकरा कर एक्टिवा सवार दसवीं के दो छात्र सड़क पर गिर गए, इसी बीच पीछे से आ रही प्राइवेट बस का पहिया एक छात्र पर चढ़ गया और उसकी मौक़े पर ही मौत हो गयी और दूसरा छात्र घायल गो गया। दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया,, जहां पर घायल छात्र का इलाज चल रहा है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है और पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल से जल्दी छुट्टी हुई
भावना चौक निवासी जशनदीप सिंह ने बताया वह मॉडल टाउन स्थित एक निजी स्कूल में 10 कक्षा में पढ़ते है। उसकी कक्षा में ही तहसील कैंप के राम नगर निवासी रिषी(16) भी पढ़ता था। हर रोज की तरह वह दोनों उसकी एक्टिवा पर सवार होकर मंगलवार सुबह सात बजे घर से स्कूल के लिए निकले थे। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल से जल्दी छुट्टी हुई।
विज्ञापन


वह 12 बजे स्कूल से घर लौट रहे थे। जब वह असंध रोड से लालबत्ती चौक से होते हुए जीटी रोड पर पहुंचे तो क़्वालिटी के सामने के कार खड़ी थी। वह पास से गुजरने लगे तो इसी बीच कार चालक ने खिड़की खोल दी, जिस वजह उनकी एक्टिवा खिड़की से टकरा कर असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी। इसी बीच पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने रिषी के ऊपर बस का पहिया चढ़ा दिया। सड़क पर गिरने की वजह से उसे भी गंभीर चोट लगी। दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने रिषी को मृत घोषित कर दिया और जशनदीप को प्राथमिक इलाज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भाइयों में छोटा था रिषी
ऋषि के पिता वेद प्रकाश बल्लभगढ़ स्थित मैट्ट्रेस सफारी कंपनी में मार्केटिंग डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। ऋषि दो भाइयों में छोटा था उसके बड़े भाई इशू चंडीगढ़ में पढ़ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed