{"_id":"ac85d5463344ec040efe3bfe698009f3","slug":"tutor-raped-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूटर ने छात्रा के साथ किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूटर ने छात्रा के साथ किया दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना समालखा के अंतर्गत एक गांव में ट्यूटर ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुराचार कर दिया और उसके साथ बातचीत की ऑडियो व्हाट्स एप पर डाल दी। छात्रा ने ट्यूटर व उसके पास पढ़ने वाले एक छात्र पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना समालखा पुलिस ने ट्यूटर व छात्र के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धारा चार व बारह और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया है और छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
मामला थाना समालखा के अंतर्गत एक गांव का है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने गांव की ट्यूटर रामकरण पर दुराचार करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। छात्रा ने आरोप लगाया कि रामकरण एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है और वह उसके पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। मास्टर रामकरण ने उसके साथ दुराचार कर दिया और उसने फोन पर भी उसके साथ कई बार बात की।
उसने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने आरोप लगाया कि उसके पास ट्यूशन पढ़ने आने वाले छात्र रवि ने उसके साथ बातचीत को व्हाट्स एप पर डाल दिया। पुलिस मामले की जानकारी लगते ही गांव में पहुंची और छात्रा का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर ट्यूशन मास्टर रामकरण व छात्र रवि के खिलाफ दुराचार, रिकार्डिंग कर बुरी नीयत से प्रचार करने, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना समालखा प्रभारी रवि खुंडिया ने बताया कि थाना पुलिस को एक गांव की छात्रा की शिकायत मिली है।
उसने ट्यूशन मास्टर व एक छात्र पर दुराचार करने व जाने मारने की धमकी देने समेत अन्य कई आरोप लगाए हैं। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी ट्यूटर रामकरण को गिरफ्तार कर लिया है और छात्र रवि की तलाश शुरू कर दी है।
--जगमहेंद्र--