{"_id":"5929bd474f1c1bc864535e4d","slug":"turist-bus-accident-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बस खंभे से टकराई, नौ टूरिस्ट घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूरिस्ट बस खंभे से टकराई, नौ टूरिस्ट घायल
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 27 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड भोडवाल माजरी के पास कसौली जा रही टूरिस्ट बस खंभे से टकरा गई। अचानक दूसरी बस के सामने आने के बाद चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस खंभे से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही एक बाइक बस से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों समेत नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के दयानंद विहार निवासी तीन परिवारों के 15 सदस्य मिनी टूरिस्ट बस से शनिवार को कसौली जा रहे थे। बस गांव पट्टीकल्याणा के पास पहुंची तो गांव भोड़वाल माजरी की तरफ से एक बस सामने आ गई। उस बस को बचाने के चक्कर में चालक आरपी पांडेय ने मिनी बस को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इस दौरान वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस बस सड़क किनारे एक लोहे के पोल से टकरा गई। इस दौरान एक बाइक भी बस की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चालक ओमप्रकाश और ऐलका निवासी दत्तोली गन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिनी बस के चालक आरपी पांडेय सहित बस यात्री दीपक, पूजा, सचिन, अतुल, लव और दत्ता घायल हो गए।