{"_id":"6294d09eb849194dd10916bf","slug":"three-year-old-girl-dies-in-road-accident-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Panipat: यमुना नहाने जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, तीन साल की बच्ची को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Accident in Panipat: यमुना नहाने जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, तीन साल की बच्ची को कुचला, मौत
Mon, 30 May 2022 07:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 May 2022 07:41 PM IST
सार
जीटी रोड पर पार्क अस्पताल के सामने हादसा हुआ। परिवार बराना गांव का रहने वाला है। हादसे में मां-बेटी का हाथ कट गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
हादसे में मृत बच्ची का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर पार्क अस्पताल के सामने सोमवार को हुए एक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची बाइक पर सवार होकर अपने ताऊ-ताई और दो चचेरी बहनों के साथ अमावस्या के दिन यमुना में स्नान करने जा रही थी। जब वह पार्क अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचे तो बाइक को पीछे से ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक का संतुलन बिगड़ने से सभी सड़क पर जा गिरे। बच्ची के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतरने की वजह उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उपरोक्त मामले में बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बराना निवासी विकास ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। वह सोमवार को अमावस्या के पर्व पर यमुना में स्नान करने जा रहे थे। उसके साथ बाइक पर पत्नी बीजो, बेटी वंशिका, अंशिका और छोटे भाई विनोद की बड़ी बेटी जान्हवी(3) थी। वह सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे। जब वह सुबह करीब नौ बजे पार्क अस्पाल के सामने फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरे। गिरते ही भतीजी जान्हवी के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया, जिस वजह उसकी मौक पर मौत हो गई। जबकि हादसे में पत्नी बीजो और बेटी वंशिका का एक हाथ कट गया और छोटी बेटी अंशिका के सिर व पैर चोट लगी।
स्थानीय लोगों ने दी डॉयल 112 पर सूचना
हादसा होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने डॉयल 112 पर सूचना दी और घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह उपचाराधीन है। वहीं सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को कुछ दूरी पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान समालखा की नई अनाज मंडी निवासी प्रवेश के रूप में हुई।
खेत में गए थे, मिली हादसे की सूचना
दादा सुभाष ने बताया कि उसके दो बेटे है। बड़ा बेटा विकास और छोटा विनोद है। विकास की दो बेटियां है, बड़ी वंशिका और छोटी अंशिका है। वहीं छोटे बेटे विनोद की भी दो बेटिया है। बड़ी जान्हवी और छोटी मीनू है। सुभाष का कहना है कि वह खेत में काम कर रहे थे, इसी बीच हादसे की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंच गए।
विकास की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ 304-ए, 337, 338 और 279 धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की आगामी की कार्रवाई शुरू कर दी है। - इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी