फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   three people arrest with doctor , sonography test, panipat, harayana

चिकित्सक सहित तीन लोग दबोचे

Tue, 31 May 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 31 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में लिंग जांच पर शिकंजा कसने के बाद इस कार्य में लिप्त  लोग समीपवर्ती राज्यों में अपना काम फैला रहे हैं। सोमवार शाम पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के सहारनपुर स्थित एक क्लीनिक में लिंग जांच करते डॉक्टर सहित तीन लोगों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


कार्रवाई पूरी करने के बाद विभाग की टीम ने आरोपियों को सहारपुर पुलिस को सौंप दिया।
पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहारनपुर में लिंग जांच की सूचना मिली थी। उन्हें पता लगा कि करनाल निवासी बबीता इस कार्य में बिचोलिये की भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बबीता के पास एक डमी ग्राहक बनाकर भेजा। 20 हजार रुपये में सौदा में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


बबीत ने उक्त महिला को सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे करनाल बुलाया। यहां से दोनों सहारनपुर के लिए चल दी। सहारनपुर में दोनों महिलाओं को एक युवक मिला। वह उन्हें एक ऑटो में बिठाकर शिव क्लीनिक ले गया। वहां डॉक्टर अजीत सिंह ने महिला की जांच करना शुरू की। इसी दौरान पीछा कर रही पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहारपुर पुलिस के साथ दबिश दे दी। कार्रवाई में आरोपी डॉक्टर अजीत सिंह, बिचौलिया बबीता एवं युवक विनीत को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीम ने डॉक्टर से 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। टीम ने क्लीनिक की अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सील कर दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में डॉ.सुधीर बतरा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएस मलिक, डीसीओ परविंद्र मलिक व डॉ.सुखदीप कौर मौजूद रही।

महिला को कई दिन से कटवा रहे थे चक्कर
डमी ग्राहक पहले बिचौलिया बबीता से मिली। इसके बाद बबीता ने सहारनपुर स्थित शिव क्लीनिक संचालक डॉ. अजीत सिंह से बात की। डॉ. अजीत सिंह ने पहले महिला को पहले शनिवार और फिर रविवार को आने की कही, लेकिन इन दो दिनों में भी महिला को समय नहीं मिल पाया।


डॉक्टर ने उनको सोमवार सुबह क्लीनिक पर आने की बात कही। महिला बबीता के साथ सोमवार दोपहर को पहुंच गई थी। डॉक्टर ने महिला को चार बजे बुलाया। उसने फिर रात आठ बजे आने की कही। इस दौरान बिचौलिया बबीता डमी ग्राहक महिला को बाजार में घुमाती रही। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उनके पीछे रही।

उपायुक्त को किया था सूचित
स्वास्थ्य विभाग ने सहारनपुर में छापेमारी से पहले उपायुक्त डॉ.चंद्रशेखर खरे को सूचित किया था। उपायुक्त डॉ. खरे ने स्वास्थ्य विभाग के सहारनपुर पहुंचने के बाद सहारनपुर के उपायुक्त को मामले से अवगत करवाया। सहारनपुर उपायुक्त ने पानीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई।

एक सप्ताह पहले भी की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह पहले शहर के नीरज, रेनबो, जनसेवा व सलारगंज गेट के पास आरती नर्सिंग होम में छापेमारी की थी। चारों अस्पतालों के पास अल्ट्रासाउंड करने का लाइसेंस न होने के कारण चारों की अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की कड़ी कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया था। विदित है कि उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने पानीपत में चार्ज लेने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की मीटिंग ली थी।


अधिकारियों से गिरते लिंगानुपात को लेकर की जाने वाली कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अस्पतालों में जाकर मामलों का भंडाफोड़ करने के आदेश दिए थे।


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहारनपुर यूपी में शिव क्लीनिक से लिंग जांच का मामला पकड़ा है। विभाग की टीम ने मौके से महिला द्वारा दिए गए 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं और क्लीनिक की अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी है। इस पूरे मामले में करनाल निवासी बबीता व एक युवक विनित बिचौलिये का काम करते थे। सहारनपुर पुलिस को डॉक्टर व दोनों बिचौलियों के खिलाफ शिकायत दे दी है और स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्जकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। ।
सुधीर बतरा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed