फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three Friends Died in Accident at Panipat

पानीपत में भीषण हादसा: नहर में गिरी असंतुलित कार, रिफाइनरी के तीन आउटसोर्स कर्मचारियों की मौत, शादी से लौट रहे थे तीनों

Thu, 10 Feb 2022 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Feb 2022 12:39 PM IST
सार

मृतकों की पहचान जींद के जींद के गांव सिंघाना निवासी विनित (24) पुत्र सतीश, चंडीगढ़ के गांव मनी माजरा निवासी दुशाल सैनी (20) पुत्र राजेश सैनी और हिसार के गांव दानाखुर्द निवासी पवन कुमार (24) पुत्र सुनील के तौर पर हुई है। उनका चौथा साथी अमित हादसे में बच गया। चारों अपने मित्र के विवाह समारोह में शाम को दिल्ली रवाना हुए थे।

विज्ञापन
Three Friends Died in Accident at Panipat
पानीपत में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव बुडशाम के पास दिल्ली पैरलल नहर में बुधवार की रात कार गिर गई। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों पानीपत रिफाइनरी में सेफ्टी सुपरवाइजर थे। कार चलाक ने खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को इकट्ठा किया। ग्रमीणों ने पुलिस को सूचना दी और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। तब तक कार में फंसे तीन सेफ्टी सुपरवाइरजों की मौत हो चुकी थी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जींद के गांव सिंघाना निवासी विनित (24) पुत्र सतीश, चंडीगढ़ के गांव मनी माजरा निवासी दुशाल सैनी (20) पुत्र राजेश सैनी और हिसार के गांव दानाखुर्द निवासी पवन कुमार (24) पुत्र सुनील की मौत हो गई। तीनों और अमित निवासी समालखा दोस्त थे। चारों पानीपत रिफाइनरी में सेवाएं दे रहीं आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत थे। अमित की कार में सवार होकर चारों बुधवार की सुबह अपने मित्र के विवाह समारोह में भाग लेने दिल्ली गए और रात को लौट रहे थे। वहां से लौटते वक्त रात करीब पौने नौ बजे गांव बुडशाम के पास कार अनियंत्रित होकर दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार अमित चला रहा था। अमित ने पुलिस को बताया कि उसने कार का शीशा तोड़ा और तैरकर बाहर आ गया।  शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों ने समालखा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अमित को निजी अस्पताल भेजा और ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए नहर से कार निकाली गई। कार में फंसे विनीत, दुशाल और पवन को बाहर निकालकर गांव सिवाह स्थित पार्क अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 


पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं, पहलुओं पर जांच जारी - एसएचओ

तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल अमित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।  फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। - नरेंद्र सिंह, एसएचओ, समालखा थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed