{"_id":"56eeeb644f1c1b3341f1501e","slug":"thief-panipat-panipat-shater-racky-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में करते रैकी और रात को शटर उखाड़कर करते थे हाथ साफ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में करते रैकी और रात को शटर उखाड़कर करते थे हाथ साफ
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने शहर के शोरूम और दुकानों में चोरी करने के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत दो चोरों को काबू किया है। इनका तीसरा साथी अभी फरार है। तीनों दिन के समय दुकानों और शोरूम की रैकी करते थे और और रात के समय शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। तीनों ने किराए की बोलेरो गाड़ी ले रखी थी।
बदमाश चोरी के माल को यूपी में अलग-अलग शहरों में ले जाकर फड़ों पर बेच देते थे। तीनों दिसंबर से अब तक रेलवे के आईजी के जीजा के क्लीनिक समेत छह स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके थे। एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने दोनों को लूट की साजिश रचते काबू किया था और दो दिन के रिमांड के दौरान चोरी की वारदातों को कबूला है।
एंटी स्नेचिंग स्टाफ के प्रभारी छबील सिंह ने रविवार को थाने में पूरे मामले का खुलासा किया। प्रभारी छबील सिंह ने बताया कि लूट की साजिश रचते पकड़े गए आरोपी विजय उर्फ बैंगन उर्फ डंग निवासी खटीक बस्ती व राजेश उर्फ काला निवासी पिंडारा जींद हाल निवासी शिवनगर ने दो दिन के रिमांड के दौरान शहर के दुकान व शोरूम में चोरी की छह वारदातों को कबूल किया है।
विज्ञापन
दोनों अपने तीसरे साथी सोनू निवासी राजनगर पानीपत के साथ वारदातों को अंजाम देते थे। सोनू मूल रूप से खानपुर सोनीपत का रहने वाला है। वह अभी फरार चल रहा है। तीनों से रिमांड के दौरान दो एलईडी, चार बोरे कंबल और दो गुदड़ गांठ बरामद की है। वहीं दोनों से एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है। उन्होंने राजनगर निवासी सोनू से गाड़ी को किराए पर लिया था।
एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने 18 मार्च को रिसालू रोड से लूट की साजिश रचते काबू किया था। पुलिस पार्टी ने दोनों से एक देसी कट्टा और एक रॉड बरामद की थी। पुलिस ने दोनों को मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों का दो दिन का रिमांड मंजूर दिया था। पुलिस दोनों ने तीसरे साथी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
चोरी सामान को यूपी के बाजारों में बेच देेते थे
पुलिस ने बताया कि गिरोह दिन में दुकानों और शोरूम की रैकी करते थे और रात के वक्त शहर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। वे बोलेरो गाड़ी में चोरी माल को लादकर एक गोदाम में रख लेते थे। उन्होंने गोदाम के साथ बोलेरो गाड़ी भी व्यापार का नाम लेकर किराए पर ले रखी थी। वे यहां से चोरी सामान को यूपी के कई शहरों में फड़ी लगाकर सस्ते दामों में बेच देते थे।
इन वारदातों का किया खुलासा
1. 7 दिसंबर 2015 की रात को गंगापुरी रोड पर एक शोरूम का शटर उखाड़कर काफी मात्रा मे कंबल चोरी कर लिए थे।
2. 27 दिसंबर 2015 की रात को जीटी रोड स्थित आनंद टेक्सटाइल से कंबल चोरी कर लिए थे।
3. 2 जनवरी 2016 की रात 100 नंबर चौक के पास तनेजा डेंटल क्लीनिक से एक एलइडी व मोनीटर चोरी किया था।
4. 15 जनवरी 2016 की रात को देवीपुरी रोड वैष्णों टैप फैक्टरी से कपड़े के रोल चोरी किए थे।
5. 16 फरवरी 2016 को वीर नगर उग्रा खेडी मोड़ के पास फैक्टरी से कपड़े के थान चोरी किए थे ।
6. 8 मार्च 2016 को जाटल रोड पर एक किरयाना की दुकान में चोरी की थी।
एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने लूट की साजिश रचते काबू दोनों बदमाशों से पूछताछ के दौरान चोरी की छह वारदातों का खुलासा किया है। गिरोह के सरगना पर करनाल व कैथल में भी कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है और दोनों को रिमांड पूरा होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत।