{"_id":"579652224f1c1b697d21e2fb","slug":"theif-travellers-caught-theif-police-laptop-railway-police-crime-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री के बैग से निकाल लिया लैपटॉप, दूसरे ने देखा और दबोच लिया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री के बैग से निकाल लिया लैपटॉप, दूसरे ने देखा और दबोच लिया
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
क्राईम
- फोटो : ब्यूरो
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय के पास एक यात्री के बैग से लैपटॉप चोरी करते समय आरोपी को दूसरे यात्रियों ने दबोचकर जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने आरोपी के पास से लैपटॉप बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को जीआरपी कोर्ट में पेश करेगी।
मोहाली निवासी रणजीत सोमवार को बिजनेस के सिलसिले में पानीपत आए हुए थे। वह बुकिंग कार्यालय पर टिकट के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान एक चोर ने उनके बैग से लैपटॉप चोरी कर लिया। चोरी की इस हरकत को एक अन्य यात्री ने देख लिया और रणजीत को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद सभी ने चोर को स्टेशन पर दबोच लिया। मौके पर जीआरपी भी आ गई। जीआरपी ने तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया लैपटॉप बरामद कर लिया। आरोपी की पहचान ग्वालियर निवासी ब्रिजेश के रूप में हुई है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अपने बैग में रख लिया था लैपटॉप
लैपटॉप रणजीत सिंह के बैग में रखा था। पास में ही आरोपी बृजेश बैग लेकर खड़ा हो गया। इसके बाद बृजेश ने रणजीत सिंह के बैग से लैपटॉप निकालकर अपने बैग में रख लिया और भागने लगा। लेेकिन, एक अन्य यात्री ने उसकी हरकत को देख लिया।
टिकट लेकर चलते है ट्रेन में, अखबार पढऩे के बहाने करते हैं चोरी
पूछताछ में आरोपी बृजेश ने बताया कि टिकट लेकर ट्रेनों में चढ़ते हैं। एक साथी यात्री के आगे अखबार खोलकर खड़ा हो जाता है। इसी दौरान दूसरा साथी चेन खोलकर यात्री का सामान चोरी कर लेता है। वह ट्रेनों में अल सुबह चोरी करते हैं।
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के बैग से लैपटॉप चोरी करने का आरोपी पकड़ा गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जीआरपी उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी।
रमेशचंद्र, प्रभारी जीआरपी, पानीपत।