{"_id":"579900394f1c1b394f21e1c0","slug":"theif-shop-loot-crime-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों से 80 हजार का सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों से 80 हजार का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
लूट गई दूकान
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। मौजीराम मार्केट में मंगलवार रात को चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश निवासी पलडी ने बताया कि उसकी मौजीराम मार्केट में ओम ऑटो इलेक्ट्रिक वर्क्स नाम से दुकान है।
उसने बुधवार सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान से चार नई बैटरी और तीन रिपेयर के लिए आईं पुरानीं बैटरी चोरी हो चुकी थीं। चोर दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। दूसरे मामले में विकास निवासी चमराड़ा ने बताया कि इसी मार्केट में उसकी श्री श्याम ऑटो इलेक्ट्रिक वर्क्स के नाम से दुकान है।
वह मंगलवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। वह बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा मिला। दुकान से छह बैटरी और एक इनवर्टर चोरी हो चुका था। चोर करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित दुकानदार ओमप्रकाश और विकास ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
चोरी से दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने कहा कि बाजार में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। बाजार में आए दिन दुकानों के शटर तोड़े जा रहे हैं।