फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   theft, mobile shop, panipat, haryana

मोबाइल शॉप का शटर काट लाखों की चोरी

Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
theft, mobile shop, panipat, haryana
चोरी - फोटो : पानीपत
पानीपत। चोर सोमवार रात को सनौली रोड पर शिव चौक के पास स्थित मोबाइल की एक दुकान का शटर काटकर नकदी समेत लाखों रुपये के मोबाइल फोन और मेमोरी कार्ड चोरी कर ले गए। दुकान मालिक को वारदात की जानकारी सुबह हुई। मौके पर पहुंची बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिव चौक के पास स्थित रंविद्र कम्यूनिकेशन नाम से दुकान है। दुकान संचालक रंविद्र निवासी कलंदर चौक ने बताया कि वह दो साल से दुकान कर रहे हैं। वह सोमवार रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। उसके पड़ोसी दुकानदारों सुबह उसे उसकी दुकान का शटर कटा होने की सूचना दी। दुकान पर आकर देखा तो चोर गल्ले से सात हजार रुपये नकद, 64 मोबाइल फोन और 22 मेमोरी कार्ड ले गए थे। चोरों ने दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया था। चोरी गए मोबाइल फोन की कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। चोरी की सूचना पर बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी वारदात स्थल से फिंगर प्रिंट उठाए।
विज्ञापन


वर्जन
शिव चौक पर मोबाइल की दुकान में चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने दुकान के मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार,प्रभारी बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed