{"_id":"63f9b7df4977eb064c0154d4","slug":"theft-in-police-warehouse-of-panipat-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत के पुलिस माल गोदाम में चोरी: इंचार्ज ने ही चुराए इंजन और पंखा, ASI सरकारी क्वार्टर से सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत के पुलिस माल गोदाम में चोरी: इंचार्ज ने ही चुराए इंजन और पंखा, ASI सरकारी क्वार्टर से सामान बरामद
Sat, 25 Feb 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:55 PM IST
सार
पानीपत के पुलिस लाइन स्थित मालखाना गोदाम में चोरी का मामला देखने का मिला है। ईएएसआई मुकेश कुमार ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस लाइन स्थित मालखाना में सहायक मालखाना इंचार्ज है। एएसआई नरेश कुमार इंचार्ज हैं। पुलिस लाइन में खड़े व्हीकल व अन्य सामान दोनों की देखरेख में रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के पुलिस लाइन स्थित मालखाना गोदाम के इंचार्ज ने तेल टैंकर से इंजन और पंखा पाइप चोरी कर लिया। उक्त इंजन और पंखा सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने बरामद किया था। अधिकारियों ने गुप्त सूचना के बाद जांच कराई तो मामला पकड़ में आ गया। पुलिस के एक अन्य ईएएसआई ने मालगोदाम इंचार्ज एएसआई पर सेक्टर-29 थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने एएसआई सरकारी क्वार्टर से चोरी का सामान बरामद कर आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पाइप लाइन से तेल चोरी करते समय पुलिस ने बरामद
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन स्थित माल गोदाम में खड़े वाहनों से सामान चोरी किया जा रहा था। यहां तेल के एक टैंकर से सामान चोरी किया गया था। एसपी शशांक कुमार सावन के मामला संज्ञान में आते ही जांच कराई तो चोरी का मामला सामने आया। पुलिस ने माल गोदाम इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार के सरकारी क्वार्टर पर जांच की तो टैंकर का इंजन व पंखा बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस ने टैंकर और इंजन एक मामले में बरामद किया था
ईएएसआई मुकेश कुमार ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस लाइन स्थित मालखाना में सहायक मालखाना इंचार्ज है। एएसआई नरेश कुमार इंचार्ज हैं। पुलिस लाइन में खड़े व्हीकल व अन्य सामान दोनों की देखरेख में रहता है। पुलिस लाइन में खड़े वाहनों में एक टैंकर है। यह थाना चांदनी बाग में अप्रैल 2022 के एक मामले में पुलिस ने खड़ा किया था। इस टैंकर के पीछे एक इंजन और एक पंखा पाइप लगा हुआ था। यह 16 फरवरी को नहीं मिला। इंचार्ज नरेश कुमार के क्वार्टर पर बरामद किया। नरेश कुमार ने ऐसा कर अमानत में खयानत की है।
विज्ञापन
इंजन और पंखे से करते थे तेल चोरी
दरअसल इंजन और पंखे से तेल चोरी किया जाता था। इसकी कीमत भी बाजार में अच्छी है। इस इंजन और पंखे की सहायता बड़ी-बड़ी पाइपलाइन से तेल चोरी किया जाता था। यह टैंकर भी इसी वारदात में प्रयोग किया गया था। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने टैंकर, इंजन और पंखे को बरामद किया था। इसको बाद में पुलिस लाइन स्थित मालगोदाम में खड़ा कर दिया था।
अधिकारी के अनुसार
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि पुलिस लाइन स्थित माल गोदाम में खड़े टैंकर से इंजन और पंखा चोरी करने की सूचना मिली थी। इसमें जांच कराई तो माल मोदाम इंचार्ज के क्वार्टर से इनको बरामद किया। इंचार्ज एएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।