फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused had brutally murdered the girl in Panipat of Haryana

बेरहमी से मासूम की हत्या: गलत हरकत करने पर शोर मचाया तो पहले मुंह दबाया, फिर गला, जब तक जान नहीं निकली ईंट मारता रहा

Wed, 22 Dec 2021 01:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Dec 2021 01:50 AM IST
सार

आरोपी मासूम को लालच देकर रजबाहे पर लेकर गया था, गलत हरकत करने पर मासूम ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से हत्या कर दी। शव मिलने की जानकारी देने वाले थे दो लोगों में पहला चाचा और दूसरा आरोपी था। फरार होने पर उसकी ओर शक की सुई घूमी।

विज्ञापन
The accused had brutally murdered the girl in Panipat of Haryana
शहर के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल की फांसी की मांग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची का आरोपी ने पहले मुंह दबाया और फिर गला। बच्ची की जान नहीं निकली तो उसके सिर पर ईंट से वार किया और तब तक मारता रहा, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। पुलिस ने आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी मासूम बच्ची को खाने की चीज दिलाने का लालच देकर रजबाहे पर ले गया था। जहां पर उसने बच्ची के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने शोर मचा दिया। पास ही एक कार्यालय में काम कर रहे लोगों के पास आवाज पहुंचने के डर से आरोपी ने मासूम को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन

फरार होने पर घूमी शक की सुई 

बच्ची 12 दिसंबर को लापता हो गई थी, 13 दिसंबर को परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया। 14 दिसंबर को आरोपी ने बच्ची के चाचा को उसका शव मिलने की सूचना दी। चाचा ने पुलिस के पास कॉल किया और शव के बारे बताया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। तब पुलिस के शक की सुई उस पर घूम गई। मंगलवार को उसे काबू कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पर चोरी के दो मामले दर्ज

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं। वह एक फैक्टरी में मजूदरी करता है और जमानत पर बाहर था। समालखा थाना में उस पर चोरी के दो केस दर्ज हैं। 

पोस्टमार्टम के बाद लगाई पॉक्सो एक्ट छह

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पहले 365 की रिपोर्ट दर्ज की थी। शव मिलने के बाद 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं पोस्टमार्टम के बाद आरोपी पर पोक्सो एक्ट छह भी जोड़ा गया। 

एएसपी और डीएसपी समेत 120 पुलिसकर्मियों की टीम जुटी थी 

करनाल रेंज आईटी ममता सिंह ने रविवार को पानीपत में वारदात स्थल का जायजा लिया था। इसके बाद एएसपी पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में एसपी ने एसआईटी गठित कर दी थी। जिसमें डीएसपी समालखा, तीनों सीआईए प्रभारी, समालखा थाना प्रभारी और एफएसएल इंचार्ज समेत 120 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। 

डीजीपी को इनाम राशि देने के लिए लिखा जाएगा पत्र

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि पुलिस की तरफ से आरोपी पर रखी गई दो लाख रुपये की इनाम राशि के लिए डीजीपी को पत्र लिखा जाएगा। आदेश आने के बाद इनाम राशि को टीम को दी जाएगी। 

इन्होंने भी रखा था इनाम 

1. जोगी समाज के प्रधान ने एक लाख रुपये का इनाम
2. गांव के सरपंच की ओर से 21 हजार रुपये का इनाम

वीडियो भी आया था, पुलिस करेगी जांच 

इस वारदात के बाद गांव के ही एक युवक का वीडियो सामने आया था। इसमें वह हथियार दिखाते हुए कह रहा था कि जिसने मेरी छोटी बहन की हत्या की है, उसे गांव के चौक पर खड़ा कर गोली मारूंगा। आरोपी का नाम बताने वाले को वह अपनी एक किला जमीन देगा। पुलिस अब इस मामले की जांच में भी जुटी है। 

शहर के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल की फांसी की मांग

मासूम के हत्यारोपी के पकड़े जाने पर शहर के लोगों ने मंगलवार की रात आठ बजे कैंडल मार्च निकाला। अनाजमंडी ने कोर्ट तक यह कैंडल मार्च निकालकर इन्होंने बच्ची के परिवार के साथ संवेदनाएं वक्त कीं और हत्यारोपी को फांसी दिए जाने की मांग की गई। उन्होंने यह भी मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो।

जोगी समाज ने दिया पुलिस को धन्यवाद

जोगी समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष उमेश सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने पर पानीपत पुलिस और एसपी शशांक कुमार सावन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

आरोपी को समालखा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, बुधवार को पूछताछ के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी। जिस ईंट से आरोपी ने हत्या की है, उसे बरामद कर लिया गया है, उसे जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है। - पूजा वशिष्ट, एएसपी, पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed