{"_id":"58e930164f1c1b1a205b62b9","slug":"suside-note-wrtenen-old-man-train-down-ded","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुसाइड नोट लिखकर बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट लिखकर बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 09 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बाबरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से हुई बुजुर्ग की मौत हादसा नहीं आत्महत्या थी। बुजुर्ग की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर बुुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या की है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
तहसील कैंप झट्टू चौक निवासी गोपाल दास (72) शुक्रवार शाम को बिना किसी को बताए घर से निकल गए। उन्होंने रात को बाबरपुर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पहले ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने इसकी सूचना बुजुर्ग के परिजनों को दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जीआरपी अधिकारी ने बताया कि मृतक की जेब से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि यदि परिजन लिखित शिकायत देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
पांच माह में दस बार हो चुकी है पंचायत
गोपाल दास के भतीजे सन्नी और लक्की ने बताया कि गोपालदास ने अपनी इकलौती बेटी नीतू की शादी 11 नवंबर 2016 को इंसार बाजार निवासी अजय के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के पांच माह के अंतराल में करीब दस बार पंचायत हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले भी ससुराल पक्ष ने कार की डिमांड की थी।
विज्ञापन
बाबरपुर के पास एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बुजुर्ग की बेटी के ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया है। अभी शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
आनंद सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी, पानीपत।