{"_id":"579906404f1c1b385e21e00d","slug":"students-fight-students-crime-teenagers-crime-police-complaint-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल संस्कृति स्कूल के गेट पर विद्यार्थी भिड़े, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉडल संस्कृति स्कूल के गेट पर विद्यार्थी भिड़े, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के बाहर सातवीं कक्षा के एक विद्यार्थी पर हमला कर दिया गया। इसमें वह घायल हो गया। उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित ने दूसरे सेक्शन के दो विद्यार्थियों समेत चार युवाओं पर हमले का आरोप लगाया है।
लगातार दूसरे विद्यार्थियों और बाहरी लड़कों में मारपीट होने से अन्य विद्यार्थी सहम गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने इसको स्कूल से बाहर का मामला बताया है। पुलिस अधिकारी इसकी जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बुधवार को छुट्टी के बाद गेट के बाहर सातवीं कक्षा के दो गुट भिड़ गए। इसमें सातवीं-ए में पढ़ने वाल कच्चा कैंप निवासी एक छात्र घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल विद्यार्थी स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहा था।
विज्ञापन
स्कूल के गेट से बाहर निकलते ही सातवीं-बी सेक्शन में पढ़ने वाले एक छात्र ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे बदतमीजी शुरू कर दी। इसी समय पीछे से एक अन्य छात्र ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। उसने विरोध किया तो आरोपी छात्रों के साथ आए दो अन्य लड़कों ने उस पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए।
स्कूल स्टाफ को आता देख हमलावर विद्यार्थी और उसके साथी भाग निकले। घायल विद्यार्थी को उसके साथी सिविल अस्पताल ले गए।
लगातार दूसरे दिन भिड़े छात्र
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में दो दिन से छात्र भिड़ रहे हैं। मंगलवार को भी बाहरी विद्यार्थियों के बीच स्कूल में जमकर मारपीट हुई थी। उस वक्त स्कूल प्रबंधन ने उचित व्यवस्था बनाने की बात कही थी। बावजूद इसके किसी तरह के प्रबंध नहीं हो सके।
स्कूल में विद्यार्थियों के बीच गेट पर झगड़ा होने की जानकारी मिली है। विद्यार्थियों को कक्षाओं में भी कई बार समझा दिया गया है, लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे। स्कूल के गेट पर छुट्टी के वक्त पुलिस व्यवस्था की मांग की जाएगी।
नरेश अरोड़ा, प्रिंसिपल, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल