फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   student died at toad accident

सड़क हादसे में दसवीं के छात्र की मौत, साथी घायल

Tue, 23 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 23 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
गांव गोयला खेड़ा के समीप कार और बाइक की टक्कर में दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। दुर्घटना में कार चालक एवं एक अन्य छात्र भी घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

गांव गोयला खुर्द निवासी दसवीं कक्षा के छात्र मोइन खान और राजू बाइक पर सवार होकर किसी काम से बापौली जा रहे थे।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गोयला खेड़ा के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में मोइन की सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। राजू व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने कार चालक को मौके पर पकड़ लिया।

राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजू को निजी अस्पताल तथा मृतक को सिविल अस्पताल में भिजवाया।

पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed