{"_id":"5797aeb14f1c1bcf0d21e924","slug":"student-beaten-by-teacher-teacher-student-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी खेलने से मना किया अध्यापक ने छात्र से किया अधमरा, नाम भी काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबड्डी खेलने से मना किया अध्यापक ने छात्र से किया अधमरा, नाम भी काटा
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक द्वारा छात्र पिटने के बाद
- फोटो : ब्यूरो
पानीपत। आर्य बाल भारती स्कूल के अध्यापक ने छात्र को पीटकर-पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ित छात्र का स्कूल से नाम भी काट दिया गया। छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि छात्र ने कबड्डी का मैच खेलने से मना कर दिया था। छात्र के परिजनों ने अध्यापक की शिकायत बस स्टैंड पुलिस चौकी में की है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान अध्यापक और छात्र के परिजनों को बुधवार को बस स्टैंड पुलिस चौकी बुलाया है।
गांव उग्राखेड़ी के हर्ष ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह एक स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र है। वह स्कूल की कबड्डी की टीम का भी खिलाड़ी है। सोमवार को स्कूल के पीटीआई जगदीश ने उसेे कबड्डी खेलने के लिए कहा था। तबीयत खराब होने के कारण उसने कबड्ड़ी खेलने से मना कर दिया।
इस से नाराज होकर पीटीआई ने उसके साथ गाली गलौच की और स्कूल से चले जाने को कहा। तबीयत खराब होने के कारण उसने मंगलवार की स्कूल से छुट्टी ली थी। वह अपने भाई हिमांशु को स्कूल में छोड़ने के लिए गया था। वहां जहां पीटीआई ने उसके साथ गाली गलौच की और डंडों से उसे बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन
आरोप है कि पीटीआई ने उसके पिता राज बहादुर को फोन कर कहा कि स्कूल प्रबंधन ने उसके लड़के का नाम स्कूल से काट दिया है। उसके पिता ने स्कूल में पहुंचकर स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो स्कूल प्रबंधन ने भी उनके साथ बदतमीजी की।
यह मामला अभी तक यह मेरे संज्ञान में नहीं था। अभी मुझे इस बारे में पता चला है। मैं दोनों पक्षों से इस बारे में बात करूंगा।
आजाद सिंह आर्य, चेयरपर्सन आर्य बाल भारती