फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Step father raped daughter in Panipat of Haryana

सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म: पेट में दर्द हुआ तो कराया अल्ट्रासाउंड, गर्भवती मिलने पर हुआ खुलासा

Fri, 03 Mar 2023 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 11:31 PM IST
सार

बच्ची के पेट में दर्द होने पर मां ने अल्ट्रासाउंड कराया तो मामला उजागर हुआ। पश्चिमी बंगाल का परिवार पिछले आठ माह से पानीपत में रह रहा है। आरोपी पिता फरार है, पुलिस केस दर्ज कर धरपकड़ में जुटी है।

विज्ञापन
Step father raped daughter in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सौतेले पिता पर 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद जब एक निजी अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया तो वह छह माह की गर्भवती निकली। अस्पताल के डॉक्टरों ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की बाल कल्याण समिति में काउंसलिंग कराई है। साथ ही पुलिस ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि बच्ची की मां अन्य प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन


शादी के ढाई साल बाद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसने अन्य युवक के साथ दूसरी शादी कर ली, जो शराब पीने का आदी है। महिला ने बताया कि 28 फरवरी को उसकी 11 साल की बेटी के पेट में दर्द हो गया। उसने एक निजी अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने उसकी बच्ची को छह माह की गर्भवती बताया। बच्ची ने काउंसलिंग में बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। इसके बाद बच्ची को वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया है। समिति ने बच्ची का गर्भपात कराने के लिए उसकी मां से लिखित में लिया है। इस बारे में सिविल सर्जन से भी चर्चा की गई है। अब शनिवार को बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया जाएगा, जहां बच्ची का गर्भपात होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां भी छह माह की गर्भवती, अब कराया गर्भपात
बच्ची की मां भी छह माह की गर्भवती बताई जा रही है। उसे जब बेटी के बारे में पता चला तो उसने अनुमति लेकर गुरुवार को गर्भपात करा दिया। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed