फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sex, racket, cantrol, free, girl, take, poisen

सेक्स रैकेट के चंगुल से निकली किशोरी ने टॉयलेट क्लीनर पीया, गंभीर

Sun, 09 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 09 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
sex, racket, cantrol, free, girl, take, poisen
poisen
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। सेक्स रैकेट के चंगुल से निकली असम की किशोरी ने शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय में टायलट क्लीनर पी लिया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी ने शर्म के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस और अनाथालय प्रबंधन किशोरी के दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगलने की बात कह रहे हैं। बता दें किशोरी ने कई पुलिसकर्मियों पर भी अपने साथ अनैतिक कार्य करने की दावा किया था। थाना मॉडल टाउन पुलिस खानपुर पीजीआई में किशोरी के बयान भी लेने पहुंची। किशोरी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
असम के गुवाहाटी निवासी किशोरी ने शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय में शुक्रवार देर रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसी दौरान बाल अनाथालय की वार्डन बीरमती ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। सभी ने किशोरी को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और थाना मॉडल टाउन पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। किशोरी की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। सूत्रों के अनुसार मामले को दबाने के लिए बाल अनाथालय के सदस्य और पुलिस किशोरी द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन को दवा के धोखे में पीने की वजह बता रहे है। इस घटना के बारे में बाल अनाथालय के सदस्यों का कहना है कि किशोरी के पेट में शुक्रवार को ज्यादा दर्द था। इसके चलते किशोरी ने दवा के धोखे में टॉयलेट क्लीनर पी लिया।      
विज्ञापन

यह है मामला      
डेढ़ माह पहले असम की गुवाहाटी निवासी एक किशोरी को जितेंद्र और जाटल रोड पर चौधरी अस्पताल के पीछे किराए के मकान में रह रही आरती ने दिल्ली की पीरा गढ़ी से 15 हजार रुपये में खरीदा था। वे किशोरी को बंधक बनाकर अनैतिक कार्य कराते थे। 2 मार्च रविवार की सुबह उनके चंगुल से छूटकर बस अड्डा पुलिस चौकी पहुंच गई थी। वहां पर किशोरी ने पुलिस को सारी आपबीती बताई थी। उसके बाद थाना महिला पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने इसके बाद आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि जितेंद्र व आरती उससे अनैतिक कार्य कराते थे। पुलिस इस मामले में एक अन्य फरार आरोपी नरेंद्र उर्फ काला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने शुक्रवार की रात्रि को पेट में दर्द होने के चलते दवा के धोखे में हार्पिक का सेवन कर लिया। पीड़िता का खानपुर पीजीआई में उपचार चल रहा है। फिलहाल पीड़िता की हालत में सुधार है। किशोरी के बयान ले लिए हैं। फरार आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।      
कृष्ण कुमार, प्रभारी, असंध रोड पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed